फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Bollywood top 5 songs

हमने चुने बॉलीवुड के टॉप 5 गाने, आपका टॉप 5 का क्या है?

Thu, 06 Aug 2015 07:23 PM IST
Updated Thu, 06 Aug 2015 07:23 PM IST
विज्ञापन
 Bollywood top 5 songs

बीते दिनों हार्पर कॉलिंस पब्लिशर की एक किताब 'गाता रहे मेरा दिल- 50 क्लासिक हिंदी फिल्म गीत' दो हफ्तों तक टॉप सेलर रही। इस किताब में हिन्दी सिनेमा के पहले गाने 'बाबुल मोरा नैहर छूटो जाए' से लेकर 1992 में आई फिल्म रोजा के गाने 'दिल है छोटा सा' तक के फिल्म संगीत के सफर को बहुत करीने से पिरोया गया है।

विज्ञापन


समीक्षकों ने इस किताब को एक ऐतिहासिक पुस्तक का दर्जा दिया है, जो फिल्म संगीत के इतिहास पर एक कमाल का डॉक्यूमेंट है। इस किताब को लिखने वाली लेखक जोड़ी अनिरूद्ध और बालाजी विठ्ठल इससे पहले आर डी बर्मन पर लिखी अपनी किताब के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके हैं।
विज्ञापन


इस जोड़ी किताब में जिन गानों का जिक्र है, उनमें से हमने उन पांच गानों को जो चुना है, जो हमारे हिसाब से बॉलीवुड इतिहास के सार्वाधिक लोकप्रिय हैं। ये हैं वो गाने साथ ही जानिए उन गानों के पीछे की अनोखी कहानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेरे बिना आग ये चांदनी (आवारा)

 Bollywood top 5 songs

1951 में आई फ़िल्म आवारा का यह गाना इस लिस्ट में टाईटिल गीत 'आवारा हूं' को पछाड़ कर इसलिए आ गया क्योंकि यह बॉलीवुड का दूसरा ऐसा गाना था जो किसी सपने पर फ़िल्माया गया था और इस गाने के लिए पहली बार किसी फ़िल्म में इतना भव्य सेट बना था.

आरके स्टूडियोज़ में बने इतने बड़े और भव्य सेट को बनाने में तीन महीने का समय लगा था और इस गाने को 72 घंटो में शूट किया गया था. बड़े पर्दे पर ये किसी थ्री डी फ़िल्म सा दिखता था.

वो शाम कुछ अजीब थी (ख़ामोशी)

 Bollywood top 5 songs

1970 में आई इस फ़िल्म के संगीतकार थे हेमंत कुमार और इस फ़िल्म के किसी एक गाने को चुनना ख़ासा मुश्किल काम है क्योंकि इसी फ़िल्म में 'तुम पुकार लो' जैसा गाना मौजूद है लेकिन 'वो शाम' इस क्लासिक लिस्ट में हैं क्योंकि यही वो गाना था जिससे किशोर दा ने कुछ ठहरे हुए गीत गाने शुरू किए थे.

इससे पहले किशोर दा को इंडस्ट्री में हल्के और एनर्जी वाले गीत गाने वाला गायक माना जाता था लेकिन हेमंत कुमार की ज़िद पर उन्होनें ये गीत गाया और फिर इतिहास रच दिया. इस गाने को कोलकाता में हुगली नदी पर खुले में फ़िल्माया गया था और हज़ारों लोग शूटिंग के दौरान मौजूद थे.

एक प्यार का नग़मा है (शोर)

 Bollywood top 5 songs

1972 में आई इस फ़िल्म का यह गाना इतना लोकप्रिय हुआ था कि इस गाने में मौजूद अभिनेत्री नंदा को इस फ़िल्म की लीड अभिनेत्री समझा जाने लगा था जबकि मुख्य अभिनेत्री जया भादुड़ी थी. इस गाने में संगीतकार लक्ष्मीकांत प्यारेलाल में से लक्ष्मीकांत ने भी आवाज़ दी है और लता मंगेशकर ने भी एक बच्चे की आवाज़ में गाना गाया है.

इस फ़िल्म से जुड़ा अनूठा क़िस्सा ये था कि इस फ़िल्म में नंदा के किरदार के लिए मनोज कुमार, शर्मिला टैगोर और स्मिता पाटिल के पास गए थे लेकिन उनके इनकार के बाद ही यह रोल नंदा को मिला और वो हिट हो गई.

क़समे वादे प्यार वफ़ा सब (उपकार)

 Bollywood top 5 songs

1967 में आई यह फ़िल्म सुपरहिट थी लेकिन इसके एक और गाने 'मेरे देश की धरती' को लेकर लेखक दुविधा में थे, लेकिन क़समे वादे ने जंग जीती. लेखकों के अनुसार यह गाना पहले किशोर जी को ऑफ़र हुआ था।

लेकिन इस गाने को सुनने समझने और गुनगुनाने के बाद किशोर दा ने मन्ना डे को यह गाना दिए जाने की सलाह दी और सलाह काम कर गई क्योंकि मन्ना डे ने इस गीत में वो भाव ला दिए जो कल्याण जी-आणंद जी ढूंढ रहे थे.

वैसे उपकार फ़िल्म से जुड़ी एक ख़ास बात ये भी थी की इसी फ़िल्म से प्राण को अपनी दो दशक पुरानी विलेन की इमेज तोड़ने का मौक़ा मिला और उन्हें कुछ सकारात्मक रोल मिलने शुरू हुए.

तुम आ गए हो (आंधी)

 Bollywood top 5 songs

इस फ़िल्म के इस गाने को लिस्ट में लाने का कारण बड़ा टेक्निकल है लेकिन इसी फ़िल्म के दो दूसरे गाने 'इस मोड़ से जाते हैं' और 'तेरे बिना ज़िंदगी से कोई' भी कुछ कम नहीं है.

इस मोड़ से जाते हैं का संगीत बनाते वक़्त गुलज़ार से आर डी बर्मन ने पूछा था, "नशेमन जगह कहां पर है ?" वहीं 'तेरे बिना ज़िंदगी से कोई' यूट्यूब पर सबसे ज़्यादा बार देखे गए रेट्रो गानों की लिस्ट में टॉप पर है. इसी फ़िल्म से गुलज़ार और आर डी बर्मन की दोस्ती बहुत गहरी हो गई थी.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed