प्रेम संबंधों की खौफनाक सजा, जिंदा जलाया!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा में चौबिया थाना क्षेत्र के कर्री छिमारा मार्ग पर केशोंपुर गांव के पास सड़क किनारे युवक का जला शव पड़ा मिला। पास ही उसकी बाइक भी जली पड़ी थी।
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पिता ने प्रेम प्रसंग के चलते बेटे की जलाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पिता ने मीडिया के सामने पूरे प्रकरण का खुलासा कर सनसनी फैला दी है। जबकि पुलिस इसे बिजली के पोल से टकराकर करंट लगने से मौत बता रही है।
गुरुवार सुबह केशोंपुर गांव के पास सड़क किनारे विद्युत पोल के पास एक युवक का जली अवस्था में शव पड़ा लोगों ने देखा। पास ही उसकी बाइक भी जली पड़ी थी। लोगों ने इसकी सूचना चौबिया थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के प्रयास किए।
युवक व उसकी बाइक के बुरी तरह से जल जाने के कारण पहचान नहीं हो सकी। जब पुलिस ने शव की तलाशी ली तो पैंट की पीछे वाली जेब में अधजली अवस्था में उसका वोटर कार्ड मिला। जिससे उसकी पहचान सौरभ सविता (22) निवासी मोहल्ला काजी करहल जिला मैनपुरी के रूप में हुई।
प्रेमिका को घर छोड़ने गया था
सूचना पर आए परिजनों ने युवक की जंजीर व वोटर कार्ड से शव की शिनाख्त की। पिता कमल सिंह का आरोप लगाया कि सौरभ के संबंध कस्बे की ही एक महिला से थे। पति इसका विरोध करता था। आठ दिन पूर्व प्रेमिका के भाई के साथ सौरभ की मारपीट भी हुई थी।
बुधवार शाम कमल प्रेमिका और उसके पति को छोड़ने के लिए औरैया जिले के एक कस्बा जाने की बात कहकर बाइक से निकला था। बाद में जब पुलिस ने सूचना दी तो वह यहां आए। पिता का आरोप है कि प्रेम प्रसंग के चलते ही उसके पुत्र की जलाकर हत्या की गई। जबकि पुलिस करंट से जलकर मरने की बात कह रही है।
पिता ने पुलिस का तर्क खारिज किया कि जिस स्थान पर उसका शव पड़ा था, वहां सीमेंट का पोल है। सीमेंट के पोल में करंट संभव नहीं है। थानाध्यक्ष मोहित यादव ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में सच सामने आएगा।