फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   youngest person convicted for revenge porn

फेसबुक पर बेच रहा था प्रेमिका की न्यूड तस्वीरें

Tue, 24 Feb 2015 03:14 PM IST
Updated Tue, 24 Feb 2015 03:14 PM IST
विज्ञापन
youngest person convicted for revenge porn

14 साल की उम्र में एक बच्चे ने ऐसा कारनामा किया कि पुलिस के भी होश उड़ गए। बच्चे पर आरोप है कि उसने प्रेमिका से बदला लेने के लिए उसकी न्यूड तस्वीरें फेसबुक पर बेचना शुरू कर दिया। बदला लेने के लिए ऐसा काम करने वाला वह सबसे युवा आरोपी है।

विज्ञापन


मामला इंग्लैंड के डेवॉन का है। वारदात का पता चलने के बाद चाइल्ड सेफ्टी ग्रुप ने सेक्स एजुकेशन का स्कोप बढ़ामने पर जोर दिया है। आरोपी ने अपनी 15 वर्षीय प्रेमिका की तस्वीरें बेचने के लिए फेसबुक पर रेट तय किया था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से 170 न्यूड तस्वीरें मिलीं हैं। वह इनकी और कॉपी बनवाकर लोगों को बांटने वाला था कि तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

एक हजार रुपए में बेच रहा था न्यूड तस्वीरें

youngest person convicted for revenge porn

मिरर के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां उसे चेतावनी दी गई कि उसका अपराध बेहद गंभीर है। अदालत को बताया गया कि पीड़िता ने आरोपी को वे तस्वीरें तब भेजी थीं जब वे दोनों साथ थे।

ब्रेकअप के बाद पीड़िता ने एक दिन फेसबुक पर मैसेज देखा कि आरोपी ने उसकी न्यूड तस्वीरें बेची हैं। उसने इसकी शिकायत पुलिस से की जिसके बाद आरोपी का लैपटॉप, कंप्यूटर और फोन सीज कर दिया।

इस मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। हालांकि उसने अपनी सफाई में कहा कि उसके दोस्त ने गलती से उसे ये तस्वीरें भेज दी थीं, जिसके बाद उसने और तस्वीरें मांगीं। उसने बताया कि आरोपी को उसने करीब 1000 रुपए (£10) देकर तस्वीरें हासिल की और उन्हें अपने कंप्यूटर में लॉक फाइल में रख लिया।

कोर्ट ने आरोपियों को दी ये सजा

youngest person convicted for revenge porn

पीड़िता के वकील ने कहा कि रिश्ते में रहने के दौरान पीड़िता को नहीं लगा कि वह तस्वीरें भेजकर कुछ गलत कर रही है। उसने ब्रेकअप करते समय आरोपी से तस्वीरें डिलीट करने के लिए कहा था, लेकिन चंद रुपयों के लिए उसने ऐसी हरकत कर डाली।

फिलहाल 16 साल की उम्र पार कर चुके आरोपी को नाबालिग की तस्वीरें बेचने और दूसरों को उसकी अश्लील तस्वीरें दिखाने के आरोपों में दोषी पाया गया है।

आरोपी से तस्वीरें खरीदने वाला लड़का भी अब 17 साल का है। कोर्ट ने दोनों को दोषी करार देते हिए 12 माह जेल की सजा सुनाई और 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। कोर्ट ने सभी इलेक्ट्रॉनिक सामानों को नष्ट करने का भी आदेश दिया है।

विज्ञापन

लड़की के जज्बे की तारीफ

youngest person convicted for revenge porn

मामला सामने आने के बाद इंटरनेट सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने कहा कि इन मामलों में युवाओं को अभी और जागरूक करने की जरूरत है, क्योंकि वे अनजाने में गंभीर अपराध कर रहे हैं।

एक यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर एंडी फिप्पेन ने पीड़िता के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि उसने हिम्मत दिखाई और आवाज उठाकर न्याय मांगा। यह काबिले-तारीफ है।

उन्होंने कहा कि आरोपी ने ब्रेकअप के बाद उसकी तस्वीरें बेचना शुरू कर दिया जो कि उसकी मंशा को साफ जाहिर करता है। बच्चों को अभी और शिक्षा व जागरूकता की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed