फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   young girl got murdered after gangrape in up

एक माह बाद थी शादी, गैंगरेप के बाद हत्या

Fri, 06 Feb 2015 02:04 PM IST
Updated Fri, 06 Feb 2015 02:04 PM IST
विज्ञापन
young girl got murdered after gangrape in up

यूपी में महिलाएं कितनी असुरक्षित हैं यह किसी से छुपा नहीं है। यूपी सरकार और पुलिस की नाकामी के चलते एक बार फिर रेप की वारदातों में इजाफा हुआ है।

विज्ञापन


बुधवार को गढ़मुक्तेश्वर के जंगल में युवती के साथ गैंगरेप कर दरिंदों ने उसकी हत्या कर दी। लाश गन्ने के खेत में नग्न और रक्त रंजित मिली। वारदात पर भड़के ग्रामीणों ने दो घंटे तक पुलिस को पोस्टमार्टम के लिए लाश नहीं ले जाने दी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे एसपी और एएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तो ग्रामीण मानें। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जिस हालत में लड़की का लाश मिली उसे देखकर लोगों के होश उड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेत में पड़ी थी निर्वस्त्र लाश, बह रहा था खून

young girl got murdered after gangrape in up

सिंभावली के एक गांव में बुधवार की सुबह करीब 10 बजे किसान की 19 वर्षीय बेटी अपनी मां के साथ जंगल में उपलों की पथाई कर रही थी। इसी दौरान गांव की ही एक अन्य महिला वहां आई और शौच का बहाना बनाकर युवती को अपने साथ ले गई। कुछ देर बाद महिला लौटती दिखी तो युवती की मां ने बेटी के बारे में पूछा।

महिला ने युवती को कुछ देर बाद लौटने की बात बताई लेकिन आधा घंटे बाद भी बेटी के न लौटने पर मां पास के खेतों में सिंचाई कर रहे किसानों के साथ तलाश में जुट गई। कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में युवती पूरी तरह निर्वस्त्र और लहूलुहान हालत में मृत मिली। उसकी कनपटी पर धारदार हथियार का गहरा घाव था।

इसकी खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीण हंगामा करने लगे। सूचना पर थाने से पुलिस भी पहुंची लेकिन भीड़ ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से डीएसपी एसएस राठौर और एसओ संजीव कुमार को रोक दिया।

एक माह बाद होनी थी शादी

young girl got murdered after gangrape in up

करीब दो घंटों बाद एसपी आरपी पांडेय और एएसपी आरएन यादव पहुंचे। उन्होंने बहुत जल्द कातिलों की धरपकड़ और कार्रवाई का भरोसा दिलाया, तो ग्रामीण शांत हुए।

इस घटना से आघात पहुंचने पर परिजन बुरी तरह टूट चुके हैं, जिन्होंने रोते बिलखते हुए बताया कि युवती की शादी अमरोहा के गजरौला कस्बे में अगले महीने होनी थी। घर में शादी की सारी चल रही थीं।

मृतका के पिता ने आरोपी महिला समेत गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ गैंगरेप और हत्या करने का उल्लेख कर तहरीर दी है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक इस ममले में एफआईआर दर्ज नहीं हो पाई है।

एसओ, सिंभावली संजीव कुमार ने बताया कि तफ्तीश के साथ ही विभिन्न पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। सच्चाई सामने आने के बाद दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इलाहाबाद: छात्र ने पड़ोसी के घर में कूद किया रेप

young girl got murdered after gangrape in up

यमुनापार में करछना इलाके में बुधवार रात बीएससी के एक छात्र ने पड़ोसी के घर में घुसकर 15 साल की लड़की के साथ रेप किया। चीख सुनकर जुटे परिजनों ने छात्र को कमरे में बंदकर पुलिस को खबर दी।

मगर पुलिस के आने से पहले ही आरोपी छात्र कच्ची दीवार में सेंध लगा भाग निकला। करछना थाने की पुलिस ने बलात्कार का नामजद केस लिखकर आरोपी के पिता को हिरासत में लिया।

आरोप है कि बीएससी की पढ़ाई कर रहा 20 वर्षीय युवक बुधवार रात करीब दो बजे पड़ोस के मकान में दीवार फांदकर घुस गया। उसने कमरे में अकेले सो रही 15 साल की लड़की को दबोचकर उसका मुंह दबा लिया। फिर लड़की के साथ बलात्कार किया।

दरवाजा खोला तो गायब था लड़का

young girl got murdered after gangrape in up

किसी तरह छात्रा ने शोर मचाया तो परिवार के लोग उसके कमरे की तरफ दौड़े। उन्होंने कमरे से निकलकर भाग रहे बीएससी के छात्र को पकड़ लिया। लड़की ने उसकी करतूत बताई तो नाराज परिजनों ने पीटकर छात्र को एक कमरे में बंद कर दिया।

उस कमरे की दीवार कच्ची है। परिवार के लोगों ने करछना पुलिस को खबर दी और छात्र के पिता को भी बुलाया। पुलिस के आने पर दरवाजा खोला गया तो कमरे से छात्र नदारद था। वह कच्ची दीवार में सेंध लगा निकल भागा था।

पुलिस ने खोजबीन की लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। फिर दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंच गए। वहां पहले तो सुलह की बात होती रही मगर शाम को लड़की के पिता ने पुलिस को अर्जी दी तो रिपोर्ट लिख ली गई।

बरेली: छात्रा को अगवा कर होटल में गैंगरेप

young girl got murdered after gangrape in up

घर से बुधवार को स्कूल जा रही पांचवीं की छात्रा को अगवा करके चार युवक मैजिक वाहन में डाल ले गए। पहले तो लड़कों ने उसे दिल्ली रोड पर नहर किनारे गन्ने के खेत में ले जाकर गैंगरेप किया और बाद में बरेली के पुराना शहर के एक होटल में लाकर हवस का शिकार बनाया।

शाम चार बजे उसे मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देकर मोहल्ला परा को जाने वाली सड़क पर छोड़ गए। मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हो गई है। एसपी देहात बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मुख्य आरोपी और उसके एक साथी को पकड़़ लिया गया है।

कस्बा फरीदपुर के एक मोहल्ले की चौदह वर्षीय छात्रा कसबे के ही एक इंटर कालेज में कक्षा पांच की छात्रा है। चार फरवरी को वह स्कूल जा रही थी। दोपहर करीब एक बजे राजमार्ग पर शांति बारात घर के पास उसी के मोहल्ले के दूसरे समुदाय के दो युवकों ने उसको रोकने के बाद तमंचे के बल पर मैजिक में बैठा लिया था।

मां ने पूछा तो रो पड़ी सहेली

young girl got murdered after gangrape in up

रास्ते में दो और युवक उनके साथ हो लिए। आरोपियों ने दिल्ली की तरफ कुछ दूर चलने के बाद मैजिक रोक ली और छात्रा को गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद उसे मैजिक में बैठाकर बरेली के पुराना शहर में एक होटल में ले आए। होटल के कमरे में भी उसके साथ गैंगरेप किया गया।

मुंह खोलने पर माता-पिता को मार डालने की धमकी देते हुए छात्रा को उसी दिन स्कूल की छुट्टी के समय शाम चार बजे मोहल्ला परा को जाने वाले मार्ग पर छोड़ कर भाग गए। छात्रा ने डर के कारण परिवार में किसी को जानकारी नहीं दी। सहेली देर शाम उसके घर पहुंची और स्कूल न आने का कारण पूछा।

मां ने सहेली की बात सुनकर बेटी से स्कूल न जाने की वजह पूछी तो वह रोने लगी। काफी कुरेदने पर उसने आपबीती बताई।

रिपोर्ट करने गया तो दीवान ने भगाया

young girl got murdered after gangrape in up

बृहस्पतिवार की सुबह सुनार के यहां काम करने वाला लड़की का पिता रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचा तो दीवान ने उन्हें भगा दिया। उन्होंने तत्काल बेटी को थाने ले जाकर घटना की जानकारी प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कौशल को दी।

सूचना मिलते ही सीओ मनोज पांडेय भी कोतवली पहुंच गए। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को देने के बाद पुलिस ने फरीदपुर थाने में मोहल्ले के ही मोहम्मद मियां, शाकिर, फर्रुखपुर मोहल्ले के शकील समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

मुकदमे में पाक्सो एक्ट भी लगाया गया है। पुलिस ने इनमें मुख्य आरोपी फल विक्रेता मोहम्मद मियां को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसके एक साथी को भी हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed