फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Woman with her lover killed her son in Ahmedabad

प्रेमी के लिए मां ने किया 5 साल के बेटे का कत्ल

Thu, 15 Oct 2015 05:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 15 Oct 2015 05:43 PM IST
विज्ञापन
Woman with her lover killed her son in Ahmedabad

मां-बेटे का रिश्ता सबसे ज्यादा प्रेम व ममता का रिश्ता माना गया है लेकिन एक कलयुगी मां के अवैध रिश्तों ने इस पवित्र रिश्ते के महत्व को धूमिल कर दिया। अवैध संबंधों के चलते अहमदाबाद की मां ने अपने पांच साल के मासूम का कत्ल कर दिया।

विज्ञापन


मासूम के कत्ल की आरोपी महिला चंद्रिका ठाकुर को डर था कि बेटा उसके अवैध संबंधों के बारे में अपने पिता को बता देगा इसलिए उसने मौत के घाट उतारने का निर्णय लिया जिससे कि प्रेमी के साथ उसका अवैध संबंध चलता रहे।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, चंद्रिका ने अपने इस अपराध को छुपाने क लिए पुलिस में शिकायत दी कि उसके बेटो को तीन-चार अज्ञात लोगों ने अगवा कर लिया है। लेकिन पुलिस ने मामले की तहकीकात की तो मामला कुछ और ही निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे पुलिस की पकड़ में आई महिला

Woman with her lover killed her son in Ahmedabad

मामले की जांच कर पुलिस ने महिला के मोबाइल को सर्विलांस में लगाया तो पता चला किया कि महिला एक शख्स से बात कर रही थी जो उसका प्रेमी था। फोन की इस बातचीत से पुलिस को यह भी पता चला कि महिला के उस शख्स से अवैध संबध भी हैं।

इसके बाद पुलिस ने चंद्रिका और उसके प्रेमी विष्‍णु को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बच्चे का कत्ल कर उसे नर्मदा नहर के पास फेंक दिया था।

पुलिस ने बच्चे के शव को बरामद कर लिया है। बच्चे का शव पहचान करने की स्थित‌ि में नहीं था लेकिन उसके कपड़ो से उसकी पहचान कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed