फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Woman resists sex work, pimps cut off her breasts

हैवानों ने महिला का स्तन काट डाला

Mon, 24 Mar 2014 02:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, मुंबई
टीम डिजिटल/अमर उजाला, मुंबई Updated Mon, 24 Mar 2014 02:59 PM IST
विज्ञापन
Woman resists sex work, pimps cut off her breasts

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में जिस्मफरोशी से इनकार करने पर हैवानों ने एक महिला के स्तन काट डाले। 23 वर्षीय वह महिला अस्पताल में जिंदगी और मौत से जुझ रही है।

विज्ञापन


मामला ठाणें जिला के भिवंडी शहर है। वहां चकला घर चलाने वाली एक महिला ने अपने तीन गुर्गो के साथ मिल कर एक 23 वर्षीय युवती से जबरन जिस्मफरोशी कराना चाहती थी, मगर उस युवती द्वारा इंकार करने पर हैवानों ने उसके साथ हैवानियत करते हुए उसके स्तनों को काट दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार भिवंडी में चकलाघर चलाने वाली 34 वर्षीय महिला रूबी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उसके तीनों गुर्गे फरार बताए जा रहे है, जिनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात से मानव तस्करों ने उसे भिवंडी लाया

Woman resists sex work, pimps cut off her breasts

कुमभरावाडा-भिवंडी शहर थाना के पुलिस इंस्पेक्टर राजन सास्ते ने पीटीआई को बताया कि पीड़ित युवती को गुजरात से मानव तस्करों ने भिवंडी लाया गया था और उसे एक चकलाघर में बेच दिया था।

वहां उसे देह व्यापार करने के लिए मजबूर किया गया और जब उसने चकला घर की मालकिन के आदेश को मानने से इंकार कर दिया तब उसके स्तनों को काट दिया गया। उन्होंने बताया कि युवती को काफी यातना दी गई है। यहां तक की उसके उसके कई दांत हैवानों ने तोड़ दिए है।

बाद में उसे आस-पास के कुछ लोगों ने बचाया और उसे भिवंडी के आईजीएम अस्पताल ले गए। वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ठाणे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मानसिक आघात और यातना से खामोश है युवती

Woman resists sex work, pimps cut off her breasts

हथकरघा शहर के नाम से जाने जाना वाले भिवंडी में हैवानों की हैवानियत से वह युवती मानसिक आघात और यातना के कारण कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। पुसिस के अनुसार उस युवती की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

इस संबंध में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, चकलाघर की मालकिन को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed