फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   woman raped by another women in aligarh in Uttar Pradesh

महिला ने ही किया महिला के साथ बलात्कार!

Wed, 25 Jun 2014 11:14 AM IST
Updated Wed, 25 Jun 2014 11:14 AM IST
विज्ञापन
woman raped by another women in aligarh in Uttar Pradesh

क्या एक महिला दूसरी महिला का बलात्कार कर सकती है? उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के कस्बा खैर में प्रेमी के संग भागी युवती ने एक महिला पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


युवती ने मजिस्ट्रेट के सामने दिए बयान में बताया कि वह किसी प्रेमी के साथ नहीं गई बल्कि गांव की ही एक महिला ले गई थी। उसने उसे अपने पास रखा तथा उसके साथ बलात्कार भी किया।

विज्ञापन

जांच के बाद आएगा सच सामने

woman raped by another women in aligarh in Uttar Pradesh
पुलिस ने पूछा कि महिला कैसे बलात्कार कर सकती है? तो युवती ने जो जवाब द‌िया वो हैरान करने वाला था। युवती ने बताया क‌ि महिला के दोनों तरह के लिंग है।


कोतवाली खैर के थाना प्रभारी रजनेश तिवारी का कहना है कि आरोपी महिला की डॉक्टरी कराई गई है। रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। उसे महिला सिपाही की अभिरक्षा में चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।

यह है पूरा मामला

woman raped by another women in aligarh in Uttar Pradesh
16 जून को गांव विशनपुरी से एक युवती लापता हो गई थी। चर्चा थी कि वह प्रेमी के साथ भाग गई है। युवती के परिजनों ने खैर थाने में एक महिला तथा उसकी दो बेटियों के खिलाफ षड्यंत्र कर शादी के उद्देश्य से भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

जिसके बाद पुलिसिया दबाव बना तो युवती वापस अपने घर लौट आई। इसके बाद पुलिस ने युवती का डॉक्टरी परीक्षण कराया और कोर्ट में बयान कराए। युवती ने कोर्ट में जो बयान दिया उसे सुनकर पुलिस और अन्य लोग भी सन्न रह गए।

युवती ने बयान दिया कि गांव की ही एक महिला उसे ले गई थी। उसे अपने पास रखा तथा उसके साथ बलात्कार भी किया।  आरोपी महिला के डॉक्टरी परीक्षण के बाद तस्वीर और साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed