फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   woman murdered for dowry in delhi

दहेज के लिए महिला की हत्या, पिता पर भी शक

Mon, 05 Aug 2013 12:18 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Mon, 05 Aug 2013 12:18 PM IST
विज्ञापन
woman murdered for dowry in delhi

दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसके भाई ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। इस मामले में चौंकाने वाली बात यह है कि महिला के भाई ने अपने पिता पर इसमें शामिल होने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


नांगलोई पुलिस ने महिला के ससुर, जेठ और पति को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य नामजद लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

शुक्रवार को हुई इस वारदात में महिला की पहचान राजकुमार की पत्नी मंजू (30) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रोहतक में रहने वाले उसके परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


मंजू के भाई संदीप ने एसडीएम को दिए बयान में मंजू के पति, जेठ, देवर, ससुर, सास समेत अन्य लोगों पर अपनी बहन की हत्या का आरोप लगाया। उसने अपने पिता रणवीर सिंह के इस मामले में शामिल होने का शक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मंजू के पति राजकुमार, जेठ जयकुमार और ससुर उम्मेद सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है अन्य नामजद लोगों की संलिप्तता पाए जाने पर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

संदीप ने बताया कि उसके पिता राजकुमार के घर के पास रहते हैं और उनके साथ ही काम-धंधा करते हैं। उनके कहने पर ही फरवरी 2008 में मंजू की शादी राजकुमार से की गई।

शादी के कुछ दिन बाद ससुराल वाले मंजू को दहेज के लिए तंग करने लगे। इस बात की जानकारी जब पिता को दी, तो उसने बहन में कमी बताकर पल्ला झाड़ लिया। बाद में ससुराल वाले मारपीट करने लगे।


मंजू की बेटी होने से भी ससुराल वाले नाराज थे। एक अगस्त की रात मंजू ने अपनी मां को फोन कर मारपीट किए जाने और जान का खतरा होने की बात कही थी। अगले ही दिन उसकी हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed