फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   woman murder in allahabad

रात में मोबाइल पर कर रही थी बात, हुआ कत्ल

Tue, 09 Sep 2014 05:02 PM IST
Updated Tue, 09 Sep 2014 05:02 PM IST
विज्ञापन
woman murder in allahabad

इलाहाबाद से एक सनसनीखेज खबर है। मांडा थाना क्षेत्र के कुखुड़ी गांव में शुक्रवार की रात शिक्षक विजय मणि यादव की पुत्री कुसुम (22) की गले पर चाकू से वार कर हत्या कर दी गई। युवती अपने पति सुनील से मोबाइल फोन पर बात करते हुए चरी के खेत तक चली गई थी।

विज्ञापन


रात में अंधेरा था और घर वालों ने सिर्फ चीख ही सुनी। घर वाले भागकर खेत में पहुंचे जहां खून से लथपथ कुसुम तड़प रही थी। मौके से उसका मोबाइल फोन और सोने की चेन गायब थी। परिजन उसे पास के ही अस्पताल लेकर भागे लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन


खबर पाकर मांडा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और खेत से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। संदेह उसके पति सुनील पर जताया जा रहा है। चर्चा यह भी रही कि उसका पति सुनील से बृहस्पतिवार को विवाद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति ने एक अस्पताल में मुलाकात के बाद मोबाइल तोड़ दिया था। इसके बाद कुसुम की मां ने उसे फिर से नया मोबाइल दिलवा दिया था। कुसुम की शादी इसी वर्ष नौ जून को विंध्याचल के गोड़सर गांव के सुनील यादव से हुई थी।

हत्या की वजह नहीं है स्पष्ट

woman murder in allahabad

वह आदर्श शिक्षा मंदिर डिग्री कॉलेज मसौली मांडा से बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। शादी के 10 दिन बाद वह मायके वापस आ गई थी। अगले महीने उसकी विदाई होने वाली थी। परिवार के लोग इसी की तैयारी में व्यस्त थे।

कुसुम की मां श्याम कुमारी के मुताबिक रात में आठ बजे के आसपास विंध्याचल से उसके पति का फोन आया। कुछ देर तो वह घर में ही बात करती रही लेकिन थोड़ी देर बाद बाहर निकल गई। वह बात करते-करते घर के पीछे की तरफ निकल गई।

जब चीख सुनकर घर वालों ने खोज शुरू की तो वह सौ मीटर दूर चरी के खेत में खून से लथपथ मिली। परिजनों के तो होश ही उड़ गए। तुरंत वाहन का प्रबंध कर उसे अस्पताल तक ले जाने की तैयारी की जाने लगी लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

अत्यधिक खून बह जाने के कारण रास्ते में उसकी मौत हो चुकी थी। चाकू से उसके गले के बीच में वार किया गया था। चाकू आरपार हो गया था। चर्चा यह भी रही कि उसने सोने की चेन पति के कहने के बाद ही पहनी थी। वह भाई संदीप और चार बहन में दूसरे नंबर पर थी। पुलिस ससुराल वालों से संबंध और आशनाई के एंगिल पर जांच कर रही है। देर रात तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी थी। उसके पिता विजय मणि खेती करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed