फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   woman killed her nephew for brother remarriage

भाई की दूसरी शादी का रोड़ा हटाने के लिए बुआ बनी हत्यारी

Wed, 04 Sep 2013 03:17 PM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Wed, 04 Sep 2013 03:17 PM IST
विज्ञापन
woman killed her nephew for brother remarriage

भाई की जिंदगी खुशहाल बन सके इसलिए एक बहन ने अपने 11 साल के भतीजे की गला घोंटकर हत्या कर दी। महिला चाहती थी कि अपनी पत्नी को तलाक देकर उसका भाई दूसरी शादी कर ले, और फिर अच्छी जिंदगी बिताए।

विज्ञापन


पुलिस ने मंगलवार बताया कि राहुल एन शाजी की गला घोंटने से मौत हुई थी। आरोपी विजयाम्मा ने स्वयं पुलिस को वारदात की सूचना दी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घटना केरल के कोट्टयम जिले की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

टीओआई
के अनुसार, सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो एक खाट पर राहुल का शव रखा हुआ था। उसके दादा-दादी रो रहे थे, वहीं आरोपी विजयाम्मा एक कमरे में चुपचाप शांत बैठी थी।

विजयाम्मा राहुल से बहुत प्यार करती थी और वह उसी के पास सोता था लेकिन किसी को विश्वास नहीं हो रहा कि उसने उसकी हत्या की है।

पुलिस ने बताया कि विजयाम्मा की हत्या का मकसद यह था कि उसका भाई शाजी अपनी पत्नी बिन्दू को तलाक देकर एक बेहतर जिंदगी जी सके।

शाजी ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दे रखी है, जिसका बिन्दू विरोध कर रही है। विजयाम्मा ने बताया कि राहुल तलाक के बीच में बाधा बन रहा था। बिन्दू और शाजी पिछले छह साल से अलग रह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed