फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Woman jailed for being intimate with her own father

पिता से बनाया पति जैसा रिश्ता, पैदा किए बच्चे

Fri, 27 Mar 2015 03:57 PM IST
Updated Fri, 27 Mar 2015 03:57 PM IST
विज्ञापन
Woman jailed for being intimate with her own father

पिता और बेटी का रिश्ता बेहद पवित्र और प्यार का रिश्ता माना जाता है और अमूमन ज्यादातर लड़कियां अपने पिता जैसा केयरिंग पति चाहती हैं, लेकिन एक लड़की ने इस पवित्र रिश्ते की लकीर को तोड़ते हुए अपने पिता को ही पति मान लिया।

विज्ञापन


मामला ऑरेगान का है। 25 साल की शेलेना मूडी को पिता के साथ शारीरिक संबंध रखने के आरोप में जेल की सजा हुई है। उसे 18 महीने तक पिता से न मिलने की भी सजा दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मूडी अपने पिता एरिक ली गेट्स (49) के साथ स्प्रिंगफील्ड में पति-पत्नी की तरह रहती थी। हालांकि बाद में वे दोनों क्लामथ फॉल में शिफ्ट हो गए और दो साल में उनके दो बच्चे भी पैदा हुए। जबकि तीसरे बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाप ने किया पाप, तोड़े नियम

Woman jailed for being intimate with her own father

डेली मेल के अनुसार, मेडिकल रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ है कि दोनों बच्चों को काफी बीमारियां हैं, और अब उन्हें स्टेट की कस्टडी में सौंप दिया गया है। बच्चों की हालत ठीक नहीं है।

कोर्ट की ओर से जारी किए गए प्रोबेशन टाइम के चलते मूडी अपने पिता से 18 महीने तक नहीं मिल सकेगी। आरोपी पिता गेट्स प्रोबेशन का नियम तोड़ने के आरोप में 60 दिनों जेल की सजा काट रहा है। उसे लेन काउंटी जेल में रखा गया है।

कोर्ट मे गेट्स को दोनों बच्चों के इलाज में खर्च होने वाला पैसा चुकाने का भी आदेश दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि अपनी आपराधिक करतूतों के चलते गेट्स बचपन में मूडी के साथ रहने के बजाय अधिकतर जेल में ही रहा। कोर्ट के रिकॉर्ड्स के मुताबिक उस पर लगे आरोपों में गुंडागर्दी और निरस्त लाइसेंस पर गाड़ी चलाना भी शामिल है।

इन रिश्तों में सेक्स बिल्कुल वर्जित है यहां

Woman jailed for being intimate with her own father

हालांकि बचपन में दूर रहने के बावजूद गेट्स और मूडी कुछ साल पहले करीब आए और रिश्ते में बंध गए। डिटेक्टिव लेव डेविस ने कहा कि कि मूडी और गेट्स ने यह स्वीकार किया है कि उन्होंने आम सहमति से यह रिश्ता आगे बढ़ाया था और बच्चे पैदा करने से पहले भी विचार किया था।

पुलिस ने उनका डीएनए टेस्ट कराया था, जिसके बाद यह साबित हुआ कि उन्होंने पारिवारिक रिश्तों मे रहते हुए शारीरिक संबंध बनाए और बच्चे पैदा किए।

बता दें कि ऑरेगान के कानून के मुताबिक, अगर कोई शख्स अपने ही परिवार के किसी व्यक्ति के साथ यौन संबंध बनाता है, या फिर किसी ऐसे शख्स के साथ जो उस परिवार से आनुवांशिक तौर पर जुड़ा हो उसके साथ यौन संबंध बनाता है तो यह अपराध माना जाएगा। इनमें भाई-बहन, पिता-बेटी, मां-बेटा समेत खून के सभी रिश्ते शामिल हैं।

इसका दोषी पाए जाने पर पांच साल की जेल और 78 लाख रुपए ($125,000) का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। हालांकि मूडी को सिर्फ 10 दिन जेल में बिताने की सजा मिली है, जिसमें से उसने यह सजा पहले ही हिरासत के दौरान पूरी कर ली है, इसलिए उसे जेल नहीं जाना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed