फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   woman got life sentance on husband murder

पति की हत्या के बदले प्रेमियों को दिया सेक्स का ऑफर

Sat, 15 Nov 2014 01:46 PM IST
Updated Sat, 15 Nov 2014 01:46 PM IST
विज्ञापन
woman got life sentance on husband murder

पोलैंड की रहने वाली एक महिला ने पार्क में टहलने गए पति की दो प्रेमियों के साथ मिलकर हत्या करवा दी। इसके बदले में उसने दोनों को सेक्स का ऑफर दिया था।

विज्ञापन


आरोपी महिला जोएन्ना ग्रेबोस्की ने अपने विकलांग पति से प्रेमी को घर लाने की इच्छा जाहिर की थी लेकिन जब उसने मना कर दिया तो उसने उसकी मौत का प्लान बड़ा डाला।
विज्ञापन


उसने अपने प्रेमी जैकेक पॉलक (42) और उसके दोस्त लुकाज कामिस्की (31) को पति की हत्या करने की एवज में संबंध बनाने का ऑफर दिया था जिसके बाद उन दोनों ने उसे पार्क में टहलते वक्त मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला ने मृतक पति के साथ कई महीने तक डेटिंग करने के बाद शादी की थी। यही नही उसने जोएन्ना के पांच बच्चों को भी सौतेले पिता के तौर पर अपनाया था।

ऐसे खुली पोल

woman got life sentance on husband murder

डेली मेल के अनुसार, हालांकि शादी के कुछ समय बाद ही जोएन्ना ने पति पर इस बात का दबाव डालना शुरू कर दिया कि वह अपने प्रेमी को घर लाना चाहती है, लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद उसने अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर साजिश रची।

कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान पता चला कि उसने प्रेमी को फोन करके बताया कि उसका पति टहलने के लिए पार्क जा रहा है।

इसके बाद आरोपी प्रेमी और उसके दोस्त ने पार्क पर झाडियों के पीछे बैठकर उसके पति का इंतजार किया और वह जैसे ही वहां से गुजरा उन्होंने व्हीलचेयर से उसे झाडियों के पीछे खींच लिया और मार डाला।

इसके बाद जब वे घर लौटे तो आरोपी महिला जोएन्ना ने बारी-बारी से दोनों के साथ संबंध बनाए, जबकि उसके पति की लाश पार्क में पड़ी रही। उसकी लाश पार्क में टहलने वाले लोगों को मिली जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जांच में जुटी पुलिस ने शक होने पर महिला के फोन रिकॉर्ड को चेक किया तो सारी पोल खुल गई।

पति ‌की हत्या की साजिश रचने के आरोप में महिला को 25 साल की कैद की सजा सुनाई गई है। अभी उसके प्रेमी को सजा नहीं सुनाई गई है। दोषी महिला के बच्चों की देखभाल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed