फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   woman got 8 year punishment for gangrape

महिला ने बेटी संग मिलकर कराया किशोरी का गैंगरेप, 8 साल की जेल

Sat, 06 Feb 2016 01:12 PM IST
Updated Sat, 06 Feb 2016 01:12 PM IST
विज्ञापन
woman got 8 year punishment for gangrape

उत्तर प्रदेश के कानुपर में लड़की को घर बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाने और गैंगरेप करवाने के मामले में शुक्रवार को एडीजे विष्णु चंद्र की अदालत ने आवास विकास कालोनी हंसपुरम नौबस्ता की शशि पाल को आठ साल की सजा सुनाई। 10 हजार रुपये जुर्माना भी ठोंका। शशि पाल को धारा 376 (रेप) और दुष्प्रेरणा का दोषी ठहराया गया।

विज्ञापन


साक्ष्य के अभाव में शशि की बेटी को बरी कर दिया गया। अधिवक्ताओं के मुताबिक यह मामला नजीर हो सकता है। याद नहीं कि इससे पहले रेप के मामले में किसी महिला को सजा मिली हो।
विज्ञापन


चकेरी निवासी एक लड़की (18) ने 22 मार्च 2013 को नौबस्ता थाने में रेप की तहरीर दी थी लेकिन मामला नहीं दर्ज किया गया। इसके बाद लड़की ने जून 2013 में एसीएमएम की अदालत अर्जी लगाई। इस पर अदालत ने नौबस्ता थानाध्यक्ष को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। इस पर मामला दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की, शशि पाल के पास ब्यूटी पार्लर का कोर्स कर रही थी

woman got 8 year punishment for gangrape

लड़की ने बताया था कि वह हंसपुरम नौबस्ता में शशि पाल के पास ब्यूटी पार्लर का कोर्स कर रही थी। इसी दौरान शशि और उसकी बेटी ने शरबत में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया जिससे वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में कई लोगों ने उससे रेप किया। जब होश आया तो शशि से शिकायत दर्ज कराई लेकिन उसने जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।

इस मामले की सुनवाई एडीजे की अदालत ने की। शासकीय अधिवक्ता राजेश्वर तिवारी ने बताया कि अदालत में शशि पाल की साजिश खुल गई। तमाम साक्ष्य भी मिले लेकिन यह पता नहीं चल सका कि रेप किन-किन लोगों ने किया था।

इसलिए अदालत ने शशि पाल  को ही दोषी माना और सजा सुना दी। इस मामले में शशि की बेटी को भी आरोपी बनाया गया था लेकिन साक्ष्य न होने से अदालत ने उसे बरी कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed