{"_id":"137a194e25cab7d372eb1fb4385a2635","slug":"woman-gang-raped-by-four-men-in-moving-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ की युवती से लोनी में गैंगरेप","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
मेरठ की युवती से लोनी में गैंगरेप
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 20 Feb 2014 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती (25) के साथ चार युवकों ने लोनी में गैंगरेप किया। बुधवार देर रात आरोपी उसे कार से गोविंदपुरम में फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन
युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। युवती से पूछताछ जारी है।
कविनगर एसएचओ ने बताया कि युवती की मानें तो वह तलाकशुदा है और मेरठ में एक युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती है। उसका प्रेमी इन दिनों लूट के मामले में डासना जेल में बंद है।
विज्ञापन
बुधवार सुबह करीब दस बजे वह मेरठ से गाजियाबाद कचहरी प्रेमी की जमानत के सिलसिले में आई थी। वहां उसे एक युवक मिला, जिसने उसे नौकरी लगवाने का झांसा दिया और बाइक पर लोनी ले गया।
विज्ञापन
वहां एक कोठी में तीन अन्य युवक थे, जिन्होंने उसे चाय में नशीला पदार्थ पिलाया। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। चारों युवक रात करीब नौ बजे उसे गोविंदपुरम में कार से उतारकर भाग गए।
एसएचओ के मुताबिक युवती बयान बदल रही है। उसकी कई बातें मेल नहीं खा रही है। उसकी एक रिश्तेदार महिला को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है।