{"_id":"b3b66fa7a2453c184a003b86669fac85","slug":"woman-cuts-tattoo-cheating-ex-boyfriends","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार में मिला धोखा तो हाथ से हटाया प्रेमी का टैटू","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
प्यार में मिला धोखा तो हाथ से हटाया प्रेमी का टैटू
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 14 Feb 2014 01:37 PM IST
विज्ञापन
वैलेंनटाइन डे से पूर्व अपने प्रेमी से धोखा खाने वाली एक युवती ने हाथ पर गुदा हुआ प्रेमी के नाम का टैटू उखाड़ दिया।
विज्ञापन
इसके बाद उसने उस टैटू को अपने प्रेमी के पास भिजवा दिया।
करीब दो साल पहले ब्रिटिश युवती टॉर्ज रेनॉल्ड्स को एक युवक से प्यार हो गया था। दोनों के बीच चल रहे अफेयर के बीच इस युवती ने अपने प्रेमी का नाम अपने बाएं हाथ पर गुदवाया था।
थोड़े दिनों पूर्व जब टॉर्ज का प्रेमी उससे कन्नी काटने लगा और उससे दूरी बनाने लगा तो उसने इसका कारण जानना चाहा।
टॉर्ज ने पाया कि उसका प्रेमी किसी दूसरी युवती के चक्कर में है और उसे धोखा दे रहा है। इसके बाद उसने अपने प्रेमी से बदला लेने का निश्चय किया और इसके लिए उसने बड़ा ही भयानक तरीका अपनाया।
विज्ञापन
अपने हाथ पर गुदवाए प्रेमी की निशानी व उसके नाम को हटाने का निश्चय कर लिया। उसने बड़ी निर्ममता से अपने हाथ से उस टैटू को उखाड़ फेंका।
इससे भी इस युवती का मन नहीं भरा तो उसने अपने हाथ से हटाए गए इस टैटू को पार्सल बनाकर अपने धोखेबाज प्रेमी के पास भिजवा दिया।