फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Woman burnt alive

भाई-भाभी ने ही युवती को जिंदा जलाया

Sun, 07 Sep 2014 10:13 AM IST
Updated Sun, 07 Sep 2014 10:13 AM IST
विज्ञापन
Woman burnt alive

एक युवती की पिटाई के बाद उसके भाई-भाभी ने मिट्टी का तेल छिड़ककर जिंदा जला दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसी युवती को जिला अस्पताल भिजवाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। मृत्यु से पूर्व युवती के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी भाई-भाभी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


घटना फैजाबाद के तारुन थाना क्षेत्र के गांव बनकठा तालडीह की है। इस वारदात को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है। युवती को जलाने का कारण नहीं पता चल सका है।
विज्ञापन


तारुन थाना क्षेत्र के बनकठा तालडीह गांव की रहने वाली ज्ञानमती (19) पुत्री अम्मा लाल वर्मा शनिवार को गंभीर रूप से झुलस गई। सूचना पर पहुंचे दारोगा मनोज सिंह को गंभीर रूप से झुलसी युवती ने बताया कि उसका भाई मोहन वर्मा तथा भाभी नीलम वर्मा उसको अक्सर प्रताड़ित किया करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार की दोपहर दोनों ने उसकी पिटाई की और इसके बाद मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। इसके बाद पुलिस ने झुलसी युवती को जिला अस्पताल भिजवाया जहां उसकी मौत हो गई। युवती के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी भाई मोहन वर्मा तथा उसकी पत्नी नीलम को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।

75 फीसदी से ज्यादा जली, मौत

Woman burnt alive

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। जिला अस्पताल प्रशासन ने बताया कि युवती 75 फीसदी से ज्यादा जल गई थी, इसी के चलते उसकी मौत हो गई। युवती ज्ञानमती का विवाह वर्ष 2011 में बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहदेपुर में हुआ था। इसी वर्ष के अंतिम माह दिसंबर में उसकी विदाई होनी थी। वर्तमान में वह अपने मायके में रह रही थी।

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतका के बाप ने भी वारदात के कारण पर कुछ बोलने से परहेज किया। जिला अस्पताल में उसकी मां भी केवल रोती रही और कुछ बता नहीं पाई। इस बाबत एसपी देहात पीयूष रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि उपचार के लिए भिजवाने के बाद युवती की मौत हो गई।

पुलिस को पूछताछ में युवती ने भाई-भाई की ओर से प्रताड़ित करने और मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने की बात बताई थी। इसी के आधार पर भाई व भाभी को हिरासत में लिया है। अभी मृतका के मां-बाप पोस्टमार्टम कराने शहर गए हुए हैं। किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

इलाकाई पुलिस को घटना के कारणों की तलाश के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed