{"_id":"f600838c71132147aadf4532a2df5fe7","slug":"woman-booked-for-forcing-husband-on-flesh-trade-hindi-news-bm","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पति से कराना चाहती थी देह व्यापार, फंसी","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
पति से कराना चाहती थी देह व्यापार, फंसी
Updated Wed, 04 Mar 2015 04:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे लेकर पुलिस भी हैरान है। 28 साल की एक महिला पर घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया गया है। उस पर पति और सास को प्रताड़ित करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन
मामला सामने आने के बाद कोर्ट ने आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट रेखा चंद्रवंशी ने पुलिस को निर्देश देते हुए कहा कि आरोपी ममता और उसके भाई गोपाल नागदा पर केस दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
ममता पर अपने पति नवनीत जोशी और सास पूजा जोशी के साथ हिंसात्मक व्यवहार करने का आरोप लगा है। नवनीत के वकील कृष्ण कुमार कुन्हारे और काशू महंत ने बताया कि ममता और नवनीत की शादी 2011 में हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद ही उसने सास को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और पति को अपने मायके में रहने के लिए जोर देने लगी।
विज्ञापन
पति से करवाना चाहती थी देह व्यापार
टीओआई के अनुसार, ममता ने अपने पति नवनीत को वेश्यावृत्ति के धंधे में उतरने के लिए कहा। उसने उसे दलाल बनकर काम करने को मजबूर किया, हालांकि उसने पत्नी की बात नहीं मानी।
जब नवनीत ने कहना नहीं माना तो ममता ने उसे खाने में नींद की गोलियां मिलाकर देना शुरू कर दिया। जब नवनीत को इस बात का अहसास हुआ तो एक दिन वह चुपके से वहां से भाग निकला और इंदौर पहुंच गया।
इंदौर आकर वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। उसकी मां पूजा जोशी ने ममता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पूजा ने जिला अदालत में गुहार लगाई। उन्होंने फरवरी में शिकायत कोर्ट को दी, जिसके बाद आदेश जारी किया गया। पुलिस ने ममता को गिरफ्तार कर लिया है।