फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Woman alleges rape by BJP leader in Indore

भाजपा नेता ने महिला से किया दुष्कर्म!

Thu, 27 Nov 2014 12:14 PM IST
Updated Thu, 27 Nov 2014 12:14 PM IST
विज्ञापन
Woman alleges rape by BJP leader in Indore

दिल्ली समेत तीन राज्यों में चुनावी जीत का सपना देख रही भाजपा के एक नेता पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। नेता पर रेप का आरोप लगने से पार्टी को बड़ा झटका लग सकता है।

विज्ञापन


मामला मध्य प्रदेश का है। झबुआ जिले के थांडला की रहने वाली 25 साल की एक महिला ने भाजपा के स्थानीय नेता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

आरोप लगाने वाली महिला ने पहले पुलिस से मामले की शिकायत की लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो उसने आम लोगों के बीच चीख चीख कर अपनी बात रखी।

यह बात गौर करने वाली है कि मप्र में भाजपा की ही सरकार है ऐसे में आरोप लगे है कि पुलिसकर्मी सत्ताधारी पार्टी के दबाव के चलते कार्रवाई नहीं कर रहे थे। पीड़ित महिला ने बताया कि 35 वर्षीय भाजपा नेता देवी सिंह और उनके साथी काल सिंह ने आधी रात को उसके घर में घुसकर रेप किया।
विज्ञापन

क्या ये है असली वजह?

Woman alleges rape by BJP leader in Indore

टीओआई के अनुसार, एडिशनल एसपी एसएस कनेश ने बताया कि पीड़ित महिला पहले खवासा पुलिस थाने गई थी लेकिन वहां मौजूद पुलिस‌कर्मियों ने उसकी बात नहीं मानी जिसके चलते उसने आम जनता के बीच अपना दुख सुनाया।

महिला की शिकायत मिलने पर उन्होंने थांडला पुलिस थाने को भाजपा नेता के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करने के आदेश दिए। सूत्रों के मुताबिक, देवी सिंह की मां सेमालिया गांव की सरपंच है और थांडला के विधायक काल सिंह भाभर की करीबी भी हैं। इस‌के चलते पुलिस कार्रवाई से बच रही थी।

हालांकि यह बात भी सामने आई है कि आरोप लगाने वाली महिला का पति हत्या के आरोप में फरार चल रहा है। उस मामले में भाजपा नेता देवी सिंह मुख्य गवाह है।

वहीं, मामले की जांच कर रही पुलिस का कहना है कि महिला का मेडिकल करवा लिया गया है और आगे की जांच भी जारी है। लेकिन मेडिकल होने के बाद से आरोप लगाने वाली महिला गायब है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed