फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   wife wants separation, husband tried to kill her

शादी खत्म करना चाहती थी बीवी, पति ने चाकुओं से गोद डाला

Tue, 30 Jun 2015 04:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 30 Jun 2015 04:58 PM IST
विज्ञापन
wife wants separation, husband tried to kill her

मामला कोलबिंया का है जहां एक पत्नी को उसके पति ने चाकुओं से गोद डाला। पत्नी का कसूर ये था कि वो पति से तलाक लेना चाहती थी और पति ऐसा नहीं चाहता था। इसी बात पर नाराज होकर पति ने किचन के चाकू से पत्नी पर 24 से ज्यादा वार किए।

विज्ञापन


कोलम्बिया के रहने वाले जॉन बैरन ने क्रूरता की सभी हदें पार करते हुए अपनी पत्नी पर बड़ी बेरहमी से कई बार चाकुओं से वार किया। वाशिंगटन के इस 34 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी बीवी सुसेन बैरोन को पहले तो बिस्तर पर तकिये से मुंह दबाकर जान से मारने की कोशिश की पर जब कामयाब नहीं हुआ तो चाकुओं से कई बार वार किया।
विज्ञापन


सुसेन बैरोन की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने शादी से तंग आकर रिश्ता खत्म करने की बात कर दी थी। इससे गुस्साकर उसके पति ने 24 बार उसके ऊपर किचन में प्रयोग होने वाले चाकू से हमला कर दिया। जॉन ने पत्नी के गले, पेट, हाथों और पैरों पर वार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किचन की खिड़की तोड़कर पुलिस ने सुसेन को बचाया

wife wants separation, husband tried to kill her

अपनी मां की चीख सुनकर बैरोन का बेटा डेविड क्विन अपने कमरे से भागता हुए आया और मां को बचाने की कोशिश की पर उसके पिता जॉन से उस पर भी हमला कर दिया। अपने पिता से बचने के लिए डेविड ने कमरे के अंदर जाकर खुद को बंद कर लिया।

इसके बाद जब उसका पिता काबू में नहीं आया तो उसने पड़ोसी से मदद की गुहार की। पड़ोसियों ने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के आने पर भी जॉन रुका नहीं और बीवी पर वार करता रहा।

इसके बाद पुलिस ने किचन की खिड़की तोड़कर किचन में प्रवेश किया और सुसेन को बचाया। सुसेन को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसकी हालत स्थिर बताई गई।

34 वर्षीय जॉन बैरोन को ने इस घटना के बाद अपनी गलती स्वीकारी और माफी मांगी। न्यू केसल क्राउन कोर्ट ने जॉन बैरेन को हत्या की कोशिश करने के लिए 15 साल की जेल की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed