{"_id":"42eeea098510eaf9c028694021ea49b7","slug":"wife-pours-acid-on-husband-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के साथ ईद मनाई तो पत्नी ने बंधक बनाकर डाला तेजाब","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
मां के साथ ईद मनाई तो पत्नी ने बंधक बनाकर डाला तेजाब
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2013 11:49 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली के मुस्तफाबाद में एक महिला ने मायके वालों के साथ मिलकर अपने पति पर तेजाब डाल दिया। उसका कसूर बस इतना था कि वह त्यौहार के मौके पर मां से मिलने अपने घर गया था।
विज्ञापन
पीड़ित के मुताबिक, तीन दिन तक बंधक बनाकर उससे जमकर मारपीट की गई और टॉयलेट वाला तेजाब पिलाने का प्रयास किया गया। किसी तरह पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद सोमवार को पुलिस ने उसको उसकी ससुराल से मुक्त कराया और जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
तेजाब से उसके चेहरे, सीने व गर्दन का कुछ हिस्सा झुलस गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की पत्नी रुबीना (24) और उसकी साली चांदनी (22) को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सास परवीन, ससुर जमील और साले सद्दाम की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
मुस्तफाबाद निवासी 23 वर्षीय नसरुद्दीन टैक्सी चलाता है। करीब दो माह पहले उसकी रुबीना से शादी हुई थी। रुबीना की पहले पति से पांच साल की एक बेटी भी है।
पिछले बुधवार को नसरुद्दीन का किसी बात पर रुबीना से झगड़ा हो गया और वह ईद मनाने अपनी मां के पास लोनी चला गया। इससे रुबीना और उसके मायके वाले काफी नाराज हो गए।
नसरुद्दीन ने आरोप लगाया कि शनिवार को रुबीना और उसकी बहन चांदनी उसे मायके ले गए। जहां रुबीना, चांदनी, सद्दाम, जमील और परवीन ने उसे बंधक बना कर उससे मारपीट की और तेजाब डाल दिया।