फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   wife peels off husband's private part in hyderabad

कलंक लगाने पर काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट

Tue, 03 Mar 2015 03:25 PM IST
Updated Tue, 03 Mar 2015 03:25 PM IST
विज्ञापन
wife peels off husband's private part in hyderabad

अवैध संबंधों के शक पर एक महिला ने अपने पति को ऐसी सजा दी जिसका दर्द उसे जिंदगी भर होगा। 30 वर्षीय महिला ने विवाद के बाद चाकू से अपने पति का प्राइवेट पार्ट काटने की कोशिश की, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन


मामला हैदराबाद का है। पुलिस के अनुसार, 35 वर्षीय पीड़ित और उसकी पत्नी के बीच बीते शनिवार को झगड़ा हुआ था। आरोपी पत्नी एक हॉस्पिटल में काम करती है।

बताया जा रहा है कि पति ने उसके चरित्र को लेकर सवाल उठाए और अवैध संबंधों का आरोप लगाते हुए उससे झगड़ने लगा। इससे नाराज होकर महिला ने उस पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

शराब के नशे में किया था ये काम!

wife peels off husband's private part in hyderabad

मिडडे के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति के भाई ने पुलिस को शिकायत देकर भाभी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़ित को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आसिफनगर थाने के इंस्पेक्टर के श्रीकांत ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद उन्होंने आईपीसी की धारा 324 (खतरनाक हथियारों और इरादों से हमला) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित का बयान भी दर्ज कर लिया गया है।

जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी ने शराब के नशे में पत्नी के चरित्र को लेकर सवाल उठाया था। जिस पर उनके बीच विवाद बढ़ गया और उसकी पत्नी ने उस पर हमला बोल दिया।

पहले भी आ चुका है ऐसा मामला, पत्नी ने दो बार काटा प्राइवेट पार्ट

wife peels off husband's private part in hyderabad

इससे पहले चीन में भी ऐसा ही खौफनाक मामला सामने आ चुका है। वहां, पति पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए महिला ने एक नहीं दो बार उसका प्राइवेट पार्ट काटा  था।

पुलिस के अनुसार, पांच बच्चों के पिता फेन लंग (32) ने पत्नी के फोन से अपनी प्रेमिका झांग हंग (21) को प्यार भरा ईमेल भेजा था। लेकिन वह अपना अकाउंट लॉग आउट करना भूल गया। उसकी 30 वर्षीय पत्नी फेंग ने जब फोन देखा तो दंग रह गई। उसने अकाउंट चेक किया तो उसमें दोनों की बातचीत के और भी ईमेल मिले।

इससे उसका गुस्सा उबल पड़ा और उसने दो कैंची लेकर पति पर धावा बोल दिया। घटना के वक्त उसका पति सो रहा था और अचानक हुए हमले से उसे संभलने का भी मौका नहीं मिला और महिला ने कैंची से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया।

घटना के बाद लोगों ने फेन को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसके प्राइवेट पार्ट को जोड़ दिया। लेकिन इसकी जानकारी मिलते ही उसकी पत्नी अस्पताल पहुंच गई और वहां उसने कैंची से दोबारा उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया।

पढ़ें- संबंध नहीं बनाए तो प्रेमिका ने चाकू से काटा प्राइवेट पार्ट

पढ़ें- पत्नी ने दो बार काटा पति का प्राइवेट पार्ट


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed