फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   wife of armyman gangraped in jhansi uttar pradesh

फौजी की पत्नी से गैंगरेप, फिल्म बनाकर मांगे 5 लाख

Sun, 07 Jun 2015 01:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झांसी
ब्यूरो/अमर उजाला, झांसी Updated Sun, 07 Jun 2015 01:20 PM IST
विज्ञापन
wife of armyman gangraped in jhansi uttar pradesh

झांसी में फौजी की पत्नी को नशीला पदार्थ पिलाकर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। रेप के दौरान उसकी क्लिपिंग भी बना ली गई। बाद में पांच लाख रुपये न देने पर क्लीपिंग को वाट्सएप पर डालने की धमकी दी गई। परेशान महिला ने इस संबंध में एसएसपी से शिकायत की। उनके आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


सदर बाजार निवासी एक फौजी की पत्नी शनिवार को एसएसपी से मिली। उसने बताया कि वर्तमान में पति बाहर तैनात हैं। 14 जनवरी 2015 को पुत्री के जन्म दिन पर वह सामान खरीदने के लिए कोतवाली थानांतर्गत मानिक चौक सर्राफा बाजार स्थित अमित नगरिया की दुकान पर गई। सामान खरीदने के दौरान अमित ने बातचीत के दौरान अपने दोस्त पप्पन सोनी व शैलेंद्र अग्रवाल उर्फ सिल्लू से भी मिलवाया।
विज्ञापन


बातों ही बातों में तीनों ने उससे घर का पता पूछ लिया। यह लोग बेटी के जन्म दिन की बधाई देने घर आ गए। इसके बाद यह लोग 20 जनवरी 2015 को घर आए। तीनों कोल्ड ड्रिंक्स भी लेकर आए। अमित आदि ने उसे कोल्ड ड्रिंक्स पिलाई जिससे वह होश खो बैठी।

विज्ञापन
विज्ञापन

होश आया तो इज्जत लुट चुकी थी

wife of armyman gangraped in jhansi uttar pradesh

जब उसे होश आया तो उसके कपड़े अव्यवस्थित थे। कमरे में अमित नगरिया, पप्पन सोनी व शैलेंद्र अग्रवाल मौजूद थे। उसने विरोध जताया तो तीनों आरोपियों ने उसे धमकाते हुए कहा कि उन्होंने बलात्कार की क्लिपिंग बना ली है।

अगर किसी से कुछ कहा तो वह क्लीपिंग सार्वजनिक कर देंगे। इसके बाद से आरोपी उसका शारीरिक शोषण करते आ रहे हैं। पांच जून की सुबह करीब नौ बजे आरोपियों ने घर पर आकर धमकी दी कि यदि पांच लाख रुपये नहीं दिए तो क्लिपिंग वाट्सएप्स पर डाल देंगे।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने महिला थानाध्यक्ष को बुलाकर उसे थाने भेजा। थाने में आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed