फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   wife murdered husband with her lover in up

प्रेम करने से रोका तो पत्नी ने कराया कत्ल

Thu, 15 Jan 2015 01:28 PM IST
Updated Thu, 15 Jan 2015 01:28 PM IST
विज्ञापन
wife murdered husband with her lover in up

प्रेम प्रसंग में बाधक बने एक व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बीवी के प्रेमी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। हत्या कर लाश को ईख के खेत में फेंक दिया।

विज्ञापन


पकड़े गए एक हत्यारोपी को गुस्साई भीड़ ने छुड़ाने का भी प्रयास किया। पुलिस ने दो आरोपियों के साथ ही मृतक की बीवी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, भोपा थानाक्षेत्र के गांव रुड़कली निवासी सैदा हसन भैंसा-बुग्गी से भाड़े पर लकड़ी की ढुलाई का काम करता है। उसकी पत्नी शहजादी का गांव के ही सनव्वर से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

विज्ञापन

हाथ-पैर बांधकर की हत्या

wife murdered husband with her lover in up

सैदा मंगलवार शाम भैंसा-बुग्गी से आढ़त पर लकड़ी डालकर लौट रहा था। इसी दौरान वह लापता हो गया। गश्त कर रही वन विभाग की टीम ने खेड़ी फिरोजाबाद निवासी शाहनवाज नाम के युवक को भैंसा लिए शक के आधार पर पकड़ लिया।

सख्ती से पूछताछ में उसने रुड़कली निवासी शाहनवाज के साथ मिलकर सैदा की हत्या करने का भेद खोल दिया। बताया कि मृतक की पत्नी शहजादी के इशारे पर घटना को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ईख के खेत से शव बरामद कर कब्जे में ले लिया। लाश के हाथ-पैर बंधे हुए थे।

घटना की खबर पर रुड़कली गांव के काफी ग्रामीण फिरोजाबाद पहुंच गए। आरोपी को पुलिस से छुड़ाने का प्रयास किया। इस बीच भीड़ हत्यारे को खुद ही सजा देने पर उतारू थी। सीओ सूक्ष्म प्रकाश ने बताया कि मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी सनव्वर को साथी शाहनवाज समेत गिरफ्तार किया है।

प्रेमी के साथ भाग गई थी पत्नी

wife murdered husband with her lover in up

रुड़कली में हुई घटना की साजिश मृतक की पत्नी शहजादी ने रची थी। प्रेमी और उसके बीच संबंधों में रोड़ा बनने पर सैदा हसन को रास्ते से हटा दिया गया। मृतक सैदा हसन ने पहली पत्नी के चले जाने के बाद शहजादी से निकाह किया था। चार बच्चे पैदा हुए।

एक साल पहले पत्नी का गांव के सनव्वर से प्रेम प्रसंग हो गया। छह माह पहले वह प्रेमी के साथ भाग गई थी। मामले में गांव-समाज के लोगों के दबाव में वापस लौट आई थी। शाहजादी अक्सर फोन पर प्रेमी से बात किया करती थी। इस बात पर कई बार झगड़ा हो चुका था।

खेड़ी फिरोजाबाद निवासी शाहनवाज ने बताया कि सनव्वर ने शाहजादी के पति को मारने के लिए उसे साथ लिया था। बदले में उसे मृतक का भैंसा देने का वादा किया था। घटना को अंजाम देने के बाद वह चला गया था। अगर वन विभाग की टीम नहीं रोकती तो वह कभी हाथ नहीं आता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed