फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   wife alleged that husband killed by family members

यूपी: परिवार के लोगों ने पेड़ पर फांसी से लटकाया!

Sat, 05 Apr 2014 09:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 05 Apr 2014 09:08 PM IST
विज्ञापन
wife alleged that husband killed by family members

उत्तर प्रदेश के इटावा के लबेदी क्षेत्र के गांव नगला तिवारी के पास आम के पेड़ पर एक अधेड़ का शव लटकता मिला। मृतक की पत्नी ने परिवार के ही लोगों पर मारपीट कर पेड़ पर फांसी से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


नगला तिवारी निवासी बृजेश तिवारी उर्फ अनिल तिवारी (45) दुर्गा पुरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और परिवार के साथ लखना में किराए के मकान में रहते थे। शनिवार सुबह उनका शव गांव में आम के पेड़ पर लटकता मिला है।
विज्ञापन


मृतक की पत्नी शीला देवी का आरोप है कि गुरुवार को भूमि बंटवारे को लेकर उसके पति का परिवार के लोगों से विवाद हुआ था। परिजनों की ओर से जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मान रही आत्महत्या

wife alleged that husband killed by family members

आरोप है कि शनिवार की सुबह चार बजे वह पति के साथ लखना से गांव नगला तिवारी जा रही थी। तभी रास्ते में चार लोग उसके पति को पकड़कर मारपीट करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उससे भी अभद्रता कर मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने अंगौछे का फंदा बना कर पति के गले में फंसा दिया और पेड़ पर लटका दिया। जिससे पति की मौत हो गई। पति की हत्या का आरोप लगाते हुए लवेदी थाने में लिखित तहरीर दी है। शव पेड़ पर लटके होने की सूचना पाकर थाना प्रभारी डा. रामफल प्रजापति पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा। पत्नी की ओर से चार लोगों का नाम लिखकर दिया गया है जबकि दो अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस घटना को आत्महत्या दर्शाने की कोशिश कर रही है।

इटावा के एएसपी ऋषिपाल सिंह का कहना है कि जानकारी मिली है कि मृतक नौकरी करता था। उसके परिवार के किसी व्यक्ति ने आरटीआई के तहत नौकरी के कागजातों के बारे में जानकारी मांगी थी। उसमें उसके कागजात फर्जी पाए गए थे। इसी कारण मृतक तनाव में था। इसी तनाव के कारण उसने फांसी लगाकर जान दी है। यदि मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर दी जाएगी तो मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed