छोटा राजन को आस्ट्रेलिया में किसने दिलाया भारतीय पासपोर्ट?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के इंडोनेशिया में गिरफ्तार होने और उसके पास से बरामद आस्ट्रेलिया में जारी किया गया भारतीय पासपोर्ट कई गंभीर सवाल खड़ा करता है। आखिर ऑस्ट्रेलिया में मौजूद भारतीय दूतावास से छोटा राजन को भारतीय पासपोर्ट कैसे मिला? किसकी मदद से छोटा राजन का आस्ट्रेलिया में पासपोर्ट हासिल हुआ?
क्योंकि देश के आम नागरिकों को सभी जरूरी दस्तावेजों की की वास्तविक प्रति देने के बाद भी आसानी से पासपोर्ट नहीं मिलता। ऐसे में ये बड़ा सवाल है कि छोटा राजन को आस्ट्रेलिया में स्थिति भारतीय दूतावास ने घरेलू पासपोर्ट कैसे उपलब्ध करा दिया?
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, इंडोनेशिया पुलिस ने बाली से छोटा राजन को जब गिरफ्तार किया तो उसके पास भारतीय पासपोर्ट था। इस पासपोर्ट में छोटा राजन का नाम मोहन कुमार है जो कि कर्नाटक के मांड्या का रहने वाला बताया गया है।
विदेश में कैसे बनता है अपने देश का पासपोर्ट?
छोटा राजन के पासपोर्ट को लेकर अभी तक यह साफ नहीं है कि उसने इसके लिए नए पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था या पासपोर्ट खो जाने की शिकायत की थी। लेकिन यह पूरी तरह से साफ है कि राजन को यह पासपोर्ट सिडनी में मौजूद भारतीय दूतावास से जुलाई 2008 में जारी किया गया था।
विदेश में पासपोर्ट जारी होने के नियमों के अनुसार, आवेदक को इसके लिए अपने पुराने पासपोर्ट का नंबर समेत कई सूचनाएं दूतावास को देना होता है। लेकिन यहां भी एक सवाल खड़ा है कि छोटा राजन ने किस पुराने पासपोर्ट का नंबर दिया और उसके आवेदन की जांच कर उसे पास किया गया।
इस मामले पर सीबीआई की इंटरपोल इकाई छोटा राजन के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी करने के आरोप में पासपोर्ट एक्ट 1967 के तहत मामला दर्ज कर सकती है। छोटा राजन के खिलाफ ये नया मामला दिल्ली में दर्ज किया जा सकता है।
वहीं मामले पर आईपीएस अफसर से वकील बने योगेश प्रताप सिंह का कहना है कि देश से बाहर पासपोर्ट हासिल करना किसी खास मदद के बिना असंभव है। उन्होंने कहा कि इस मामले पर पूरी जांच की जरूरत है तभी हकीकत सामने आ सकती है।