मेडिकल छात्रा से आईसीयू में रेप की कोशिश, हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम मेडिकल कालेज हास्पिटल में पोस्ट ग्रेजुएट (एमडी) की छात्रा डॉ. सरिता टस्नीवाल की एक वार्ड ब्वाय ने आईसीयू में हत्या कर दी। जिसके विरोध में जूनियर डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की।
डॉक्टरों ने अपराधी को कड़ी सजा देने के अलावा महिलाओं की सुरक्षा के विशेष इंतजाम करने की मांग की है। सिबसागर जिले की टस्नीवाल का शव शुक्रवार सुबह आईसीयू के अंदर डॉक्टरों के विश्राम कक्ष में खून से लथपथ मिला।
नाइट ड्यूटी पर थी सरिता
उसके गले में आपरेशन में उपयोगी चाकू से वार किया गया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नाइट ड्यूटी रात दस बजे से सुबह छह बजे तक की थी। डॉक्टरों का दावा है कि सरिता ने सुबह साढ़े पांच बजे तक ड्यूटी की। हत्या की वारदात उसके बाद हुई होगी।
पुलिस ने आईसीयू के वार्ड ब्वाय खीरू मेच सहित चार अन्य को गिरफ्तार किया है। उसने सरिता की हत्या करने की बात कबूल की है। पुलिस को आशंका है कि दुष्कर्म की कोशिश नाकाम होने के बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया होगा।
पारिवारिक सूत्रों ने कहा कि सरिता की शादी सहयोगी डॉक्टर से आगामी सात जुलाई को होने वाली थी।