फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Used to steal money from ATMs to live lavish life

एटीएम से पैसे चुराकर घुड़दौड़ पर लगाया 1 करोड़ का सट्टा

Tue, 05 May 2015 05:19 PM IST
Updated Tue, 05 May 2015 05:19 PM IST
विज्ञापन
Used to steal money from ATMs to live lavish life

कोई कितना शातिर हो सकता है, इसका अंदाजा शायद ही किसी को हो । एटीएम से रूपये उड़ाने के बाद सट्टा खेलना शुरू कर दिया। मामला हैदराबाद का है जहां 24 साल के सुधीर ने 1 करोड़ रूपये से ज्यादा घुड़दौड़ के सट्टे पर लगा दिया और बड़े बड़े होटलों में पार्टी करते थे। पिछले चार महीनों से वो और उनके साथी यही कर रहे थे।

विज्ञापन


नचाराम पुलिस ने उन्हें और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया। सुधीर और इनके साथियों ने स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से 1.49 करोड़ रूपये उड़ाये था। सुधीर एक प्राइवेट एजेंसी के कैश मैनेजमेंट सिस्टम के एटीएम सर्विसेज में कैश के संरक्षक के पद पर काम कर रहा था।
विज्ञापन

एटीएम से कुछ यूं उड़ाये रुपये

Used to steal money from ATMs to live lavish life

डीसीपी हैदराबाद, मलकानगिरी ने बताया कि दिसंबर में सुधीर ने एक एटीएम से कैश चुराने की योजना बनाई उसने अपनी इस योजना में अशोक, और मनोज को शामिल किया। अपने प्लान के तहत उन्होंने एटीएम से रूपये उड़ाने के लिए उन जगह के एटीएम को चुना जहां लोगों का आना जाना कम होता है।

जब एटीएम में कैश भर दिया जाता था, तो दोनों वहां जाकर पासवर्ड यूज कर के कुछ कैश निकाल लेते थे। सुधीर ने पुलिस को बताया कि वो ऐश वाली लाइफ जीना चाहता था। जिसकी वजह से वो अपना बीटेक भी पूरा नहीं कर पाया। पढ़ाई पूरा न कर पाने की वजह से उसने नौकरी करना ही उचित समझा।

होशियारी से करते थे काम

Used to steal money from ATMs to live lavish life
पुलिस के मुताबिक सुधीर और उसके साथी, एटीएम से रूपये बड़ी चालाकी से उड़ाते थे। सीएमस की टीम अपने क्षेत्र के एटीएम की बराबर ऑडिट करवाते थे, ताकि रिकार्ड में दर्ज एमाउंट, एटीएम के एमाउंट से मैच हो सके।जिसकी खबर सुधीर को होती थी।

जब कभी ऑडिट टीम उन जगहों पर जाती जहां से ये रूपये उड़ाते थे, तो ये चुराये हुये एटीएम में वापस डाल देते थे। ऑडिट होने के बाद वे वापस रूपये निकाल लेते थे। लेकिन ये खेल ज्यादा दिन तक नहीं चल सका और 18 अप्रैल को सीएमएस ने एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन

पुलिस ने बरामद किये रुपये

Used to steal money from ATMs to live lavish life

एटीएम से चुराई हुई नकदी में से 1.14 करोड़ सुधीर के पास थी, वहीं मनोज के पास 25 लाख और अशोक के पास साढे़ 9 लाख नकदी थी। पुलिस ने इन्हें पकड़ने के लिए पहले इनके जब घर पर दबिश डाली तो ये वहां ऑनलाइन पोकर गेम खेल रहे थे। पुलिस ने वहां से 57 लाख रूपये की रिकवरी की बात कही है, जिसे सुधीर ने गैम्बलिंग से कमाये थे। वहीं, पुलिस ने इनके घर से चोरी के 73 लाख रूपये, मोबाइल फोन, गाड़िया और कुछ घरेलू समान बरामद किये हैं।

डीसीपी ने बताया कि पिछले चार महीनों में इन्होंने जम कर ऐश की। सट्टे लगाना, बड़े-बड़े होटलों में रहना और आये दिन पब जाना इनका शगल बन चुका था। पुलिस ने इनके पास से बरामद रूपयों को जब्त कर लिया,और फिर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed