फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   up police platoon commander shot dead in sambhal

प्रधानी चुनाव में ड्यूटी पर संभल आए प्लाटून कमांडर की हत्या

Mon, 30 Nov 2015 05:34 PM IST
Updated Mon, 30 Nov 2015 05:34 PM IST
विज्ञापन
up police platoon commander shot dead in sambhal

उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के संभल में पंचायत चुनाव की ड्यूटी पर संभल आए पीएसी के प्लाटून कमांडर फूल सिंह राणा की अज्ञात हमलावरों ने सिर पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी।

विज्ञापन


फूल सिंह राणा मूलत: लखनऊ में पीएसी की आठवीं वाहिनी के एफ प्लाटून के कमांडर पद पर तैनात थे। रविवार को मार्निंग वाक पर गए राणा 7.00 बजे खून से लथपथ जमीन पर पड़े मिले। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस व सीओ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


हालत गंभीर होने पर फूल सिंह राणा को उपचार के लिए मुरादाबाद ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। डीआईजी ओंकार सिंह ने घटनास्थल का मुआयना करके संभल पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ से बरेली में भेजे गए थे फूल सिंह

up police platoon commander shot dead in sambhal

नैनीताल के काठगोदाम थानाक्षेत्र के पश्चिमी खेड़ा गोला पार्क निवासी फूल सिंह राणा (54 वर्ष) पुत्र केशव सिंह राणा पीएसी की 8 वीं बटालियन लखनऊ में कंपनी कमांडर के पद पर तैनात थे।

बरेली की एफ कंपनी के प्लाटून कमांडर अवकाश पर गए थे जिसकी जगह फूल सिंह राणा को कार्यभार देकर संभल में चुनावी ड्यूटी पर भेजा गया था। 27 नवंबर की पूर्वाह्न 11.30 बजे फूल सिंह राणा की बटालियन संभल के आचार्य मुक्तेश हकीम रईस सरस्वती इंटर कालेज में रुकी थी।

रविवार तड़के चार से पांच बजे के बीच फूल सिंह राणा मार्निंग वॉक पर निकले थे। सात बजे के करीब मंडी समिति में वह खून से लथपथ मिले। इसकी जानकारी पाकर सीओ अफसर अब्बास जैदी व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गए।

फूल सिंह राणा को मुरादाबाद भेजा गया। रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। डीआईजी ओंकार सिंह, डीएम संभल एनकेएस चौहान, एसपी संभल अतुल सक्सेना, एडीएम डा.एसएन सिंह ने घटना स्थल का मुआयना किया। घटना के बारे में बटालियन के जवानों से भी पूछताछ की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed