{"_id":"dd5a2d9fbce7743697bc2ea6ece81192","slug":"up-police-arrests-lover-to-misbehave-with-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरी सभा में कथा वाचिका की मांग भरी, मचा बवाल!","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
भरी सभा में कथा वाचिका की मांग भरी, मचा बवाल!
अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 13 Dec 2013 03:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक को श्रीमद्भागवत कथा वाचिका से एकतरफा मोहब्बत हो गई। वह उसके घर पहुंच गया। उस समय वहां श्रद्धालुओं की भीड़ लगी थी। युवक ने दर्शन के बहाने कथा वाचिका की मांग में सिंदूर भर दी।
विज्ञापन
इससे श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। लोगों ने दबोच कर युवक की जमकर धुनाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे शांति भंग में जेल भेज दिया। घटना उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की है।
विज्ञापन
बीवी की प्रेमी से रचा दी शादी, और फिर...
श्रीमद्भागवत कथा वाचिका के साथ बृहस्पतिवार को उस समय अप्रत्याशित घटना हुई, जब वह अपने आवास पर श्रद्धालुओं से मिल रही थी। एक युवक ने उनका हाथ पकड़ कर मांग में सिंदूर भर दिया। इस पर कथा वाचिका भी आग बबूला हो गई। वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने युवक की जमकर धुनाई कर दी।
विज्ञापन
हनीमून पर पत्नी के साथ हैवानियत
पुलिस ने युवक को सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। वहां से 14 दिन के रिमांड पर उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, युवक का नाम राम नारायण गुप्ता है। वह रोजाना कथा सुनने जाता था। इसी दौरान उसे कथा वाचिका से एकतरफा प्रेम हो गया।