{"_id":"444b1e03456b6b0d6c05e4ae4a5c66cb","slug":"up-police-arrested-three-man-including-one-constalbe-in-rape-charge-in-modinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
सिपाही ने दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप, गिरफ्तार
अमर उजाला, मोदीनगर
Updated Mon, 13 Jan 2014 12:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दसवीं की छात्रा से गैंगरेप कर ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी सिपाही समेत तीनों आरोपियों को रविवार को जेल भेज दिया। सिपाही को सस्पेंड कराने के लिए मोदीनगर पुलिस ने रिपोर्ट फैजाबाद एसएसपी को भेज दी है।
विज्ञापन
एसएचओ का कहना है कि मेडिकल परीक्षण के बाद छात्रा की स्लाइड जांच के लिए प्रयोगशाला भेजी जाएगी। चार दिसंबर को मोदीनगर निवासी दसवीं की छात्रा से यूपी पुलिस के सिपाही समेत तीन युवकों ने गैंगरेप किया था। फिर उसका एमएमएस बनाकर उसे इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे थे।
विज्ञापन
ब्लैकमेलिंग से दुखी होकर छात्रा ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की तो वारदात का खुलासा हुआ। घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की है।
जेल भेजा
एसएचओ होम सिंह यादव ने बताया कि आरोपी नितिन, सोनू उर्फ केशव और कर्ण को धारा 384, 386, 506, 3/4, 376 ख आईपीसी के तहत गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया। नितिन यूपी पुलिस में सिपाही होने के साथ फैजाबाद पुलिस लाइन में तैनात था।
विज्ञापन
कर्ण मोदीपोन कॉलोनी में अपने मामा के घर रहता था। एसएचओ ने बताया कि मेडिकल परीक्षण के बाद छात्रा की स्लाइड जांच के लिए लैब भेजी जाएगी।
एसपी देहात जगदीश शर्मा ने बताया कि मामला लखनऊ शासन स्तर तक पहुंच गया है। आरोपी सिपाही को सस्पेंड कराने के लिए फैजाबाद एसएसपी को रिपोर्ट भेज दी गई है।