फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   up cops shows the rape video to its victim to save some accused

दरोगा ने पीड़िता को दिखाया उसी के रेप का वीडियो, पूछा अजीब सवाल

Wed, 23 Dec 2015 11:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Wed, 23 Dec 2015 11:15 AM IST
विज्ञापन
up cops shows the rape video to its victim to save some accused

आगरा के थाना शाहगंज के एक दरोगा पर आरोप है कि उसने रेप के आरोपियों को गिरफ्तारी से बचाने के लिए बड़ा ही शर्मनाक तरीका अपनाया।

विज्ञापन


रेप के दौरान पीड़िता की वीडियो फिल्म बना ली गई थी। आरोप है कि दरोगा ने वही क्लीपिंग पीड़िता को दिखाकर कहा कि जब इसमें एक ही आरोपी नजर आ रहा है, तो अन्य को गिरफ्तार कैसे किया जा सकता है?

शर्म के मारे पीड़िता उस समय कुछ नहीं बोल पाई। उसने मंगलवार को इसकी शिकायत एसएसपी से की है।

बयान देने के बहाने बुलाकर दिखाई वीडियो

up cops shows the rape video to its victim to save some accused

महिला नसरीना की शादी शाहगंज क्षेत्र में ही कामिल नवाब ( दोनों परिवर्तित नाम) से 21 अप्रैल 2014 को हुई थी। महिला का कहना है कि उसका शौहर शारिरिक रूप से कमजोर है। उसका बहनोई उस पर बुरी नजर रखता था। उसने एक बार अश्लील हरकत की तो उसने उसे चप्पल से पीटा।

इसके बाद ससुराल की तीन महिलाओं ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया। उसके बेहोश हो जाने पर बहनोई उसके साथ रेप किया और मोबाइल से वीडियो फिल्म बनाकर इसे व्हाट्स एप से कई लोगों को भेज दिया।

सभी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस बहनोई के सिवाय किसी और को गिरफ्तार नहीं कर रही। महिला ने बताया कि उसने अधिकारियों के चक्कर लगाए तो दरोगा गुस्से में आ गया। कुछ दिन पहले उसे बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया और उसके रेप के दौरान बनाई गई वीडियो फिल्म उसे दिखाने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे परिवार ने मांगी इच्छा मृत्यु

up cops shows the rape video to its victim to save some accused

दरोगा ने कहा कि इसमें एक आरोपी है, जो जेल जा चुका। और कोई नजर नहीं आ रहा, इसलिए उनकी गिरफ्तारी नहीं होगी। एसएसपी ने इसकी जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

पीड़ित महिला ने राष्ट्रपति को खत भेजकर पूरे परिवार सहित इच्छा मृत्यु के लिए अनुमति मांगी है। उसका कहना है कि वह अन्न-जल त्याग कर जंतर-मंतर पर धरना देगी। इससे पहले उसने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पीएम को खत लिखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed