फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Uncle and aunty tryied to sell their niece

मामा-मामी ने ही कर दिया अपनी भांजी का सौदा

Fri, 25 Dec 2015 11:35 AM IST
Updated Fri, 25 Dec 2015 11:35 AM IST
विज्ञापन
Uncle and aunty tryied to sell their niece

 मामा-मामी का रिश्ता अनाथ युवती के विश्वास की आखिरी डोर थी। लेकिन इसी रिश्ते ने उसकी जिंदगी को बर्बाद करने की कोशिश की। अपने दोस्त के साथ मेरठ पहुंची युवती ने महिला थाना और चाइल्ड लाइन को आपबीती सुनाई।

विज्ञापन


बिहार निवासी इस युवती के माता-पिता की आठ साल पहले मौत हो गई थी। फिर वह अपनी दादी के पास पटना में रह रही थी। कुछ समय पहले नोएडा निवासी उसके मामा ने उसके निकाह की बात कर उसे नोएडा बुला लिया था। 12 दिसंबर को युवती अपने मामा के पास पहुंची तो वह उसे नोएडा से लेकर सूरजकुंड फरीदाबाद पहुंचे।
विज्ञापन


युवती के मुताबिक उसके मामा ने अपनी पत्नी और एक युवक के साथ मिलकर उसे बेचने की योजना बनाई। इसकी भनक लगने पर रुखसार वहां से किसी तरह भागकर इलाहाबाद पहुंची और वहां स्टेशन पर उसकी मुलाकात सुरेंद्र से हुई, जोकि कानपुर से पीएचडी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे युवक ने की मदद

Uncle and aunty tryied to sell their niece

युवती ने उससे कहा कि उसे कोई काम मिल सकता है तो सुरेंद्र उसे अपने साथ कानपुर लेकर आया और अपनी साथी के पास उसे रुकवा दिया। इसके बाद अपने एक दोस्त की सलाह पर सुरेंद्र युवती को लेकर मेरठ में चाइल्ड लाइन और महिला थाना पुलिस के पास पहुंचा।

युवती ने पुलिस को सिलसिलेवार आपबीती सुनाई। वहीं, युवती ने मीडिया से बातचीत में बताया कि अगर वह नोएडा से नहीं भागती तो उसके मामा-मामी उसे बेच देते और उसकी जिंदगी बर्बाद हो जाती। चाइल्ड लाइन निदेशक अनीता राणा ने बताया कि युवती को महिला थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed