एक और बदायूं: पेड़ पर लटकी मिली दो छात्राओं की लाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम के करीमगंज जिले में दो स्कूली छात्राओं की लाश पेड़ पर लटकती पाई गई। इस घटना ने यूपी के बदायूं की याद ताजा कर दी जिसमें दो स्कूली छात्राओं के साथ गैगरेप और उनकी हत्या करने के बाद उनकी लाश गांव के बाहर पेड़ पर टांग दी गई थी।
ऐसी ही एक घटना करीमगंज के सीलचर में घटी है जहां एक पेड़ पर एक ही रस्सी के दो छोरों पर फंदे से दो स्कूली छात्राएं झूलती पाई गईं। पुलिस के अनुसार दोनों लड़कियां निलामबाजार इलाके के एक स्कूल की 10वीं और 9वीं कक्षा की छात्राएं हैं।
बताया जाता है कि दोनों लड़कियां बुधवार से लापता थीं। परिवार के सदस्य उनकी तलाश में जुटे थे, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल पाया। अगली सुबह दोनों लड़कियों में से एक के रिश्तेदार ने पेड़ से लटकता शव पाया।
यह पेड़ भारत-बांग्लादेश सीमा से थोड़ी दूरी पर स्थित है। पुलिस ने कहा कि लड़कियों को एक ही रस्सी के दो छोरों पर फंदे बनाकर लटकाया गया है।
पोस्टमार्टम के लिए भेज लड़कियों के शव
हम यहां आपको याद दिला दें कि उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के कटरा सादतगंज गांव में दो चचेरी बहनों को कथित रूप से गैंगरेप के बाद गांव के बाहर एक पेड़ से इसी तरह फंदे से टांग दिया गया था। इस घटना के बाद देश भर में बहुत हंगामा मचा था।
इस बारे में करीमगंज के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नबीन सिंह ने बताया कि दोनों लड़कियों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
उन्होंने कहा कि पुलिस की एक टीम स्थानीय लोगों की सूचना पर इलाके में भेजी गई। हमने शवों को लेकर पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इसी से मौत की असली वजह और बलात्कार हुआ है या नहीं, इसका खुलासा हो सकेगा।