फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   two men nabbed on hiding gold in stomach and rectum

ऐसी जगह छिपाया सोना कि निकालने में भी आई शर्म!

Wed, 10 Dec 2014 03:09 PM IST
Updated Wed, 10 Dec 2014 03:09 PM IST
विज्ञापन
two men nabbed on hiding gold in stomach and rectum

सोने और ड्रग्स की तस्करी के लिए लोग ऐसे-ऐसे तरीके आजमाने लगे हैं कि अब कस्टम विभाग को भी माथापच्ची करनी पड़ रही है। दिल्ली एयरपोर्ट के बाद अब कोलकाता एयरपोर्ट में भी सोने की स्मगलिंग का शातिर तरीका देखकर कस्टम अधिकारी हैरान रह गए।

विज्ञापन


एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने दो ऐसे व्यक्तियों को पकड़ा है जो पेट और प्राइवेट पार्ट में सोना छिपाकर ले जाने की फिराक में थे। इनमें से एक चेन्नई का रहने वाला है। ये आरोपी एनएससीबी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा था।
विज्ञापन


उसकी हरकतों पर शक होने के बाद कस्टम विभाग के अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया। हालांकि शुरूआती जांच में उसके पास कुछ नहीं मिला, लेकिन जब दूसरे यात्रियों से बातचीत की गई तो सभी हैरान रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी हरकत तो उड़ा देगी होश!

two men nabbed on hiding gold in stomach and rectum

डीएनए के अनुसार, पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने पकड़े जाने के डर से सोने की गोलियां निगल ली हैं। इसके बाद उसे हिरासत में लिया गया।

अधिकारियों ने उसे डॉक्टर के पास ले जाकर दवाइयां दिलवाई और उस पर नजर बनाए रखी। दो दिन बाद मंगलवार को करीब 227.3 ग्राम वजन की सोने की गोलियां उसके पेट से बाहर निकलीं।

इन गोलियों की कीमत करीब 5.80 लाख रूपए आंकी गई है। सोने की कीमत वैध सीमा से कम होने के कारण आरोपी को छोड़ दिया गया।

इसके अलावा शनिवार को भी पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था जो कि अपने रेक्टम में 600 ग्राम सोना छिपाकर ले जा रहा था। जिसकी कीमत करीब 16 लाख बताई जा रही है। वह ढाका से सोना लेकर आ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed