{"_id":"14d205a5176a67aa756354dfa27349e2","slug":"two-men-gangraped-girl-in-aligarh-she-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने किया गैंगरेप, लड़की को चलती बस के आगे फेंका ","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
दबंगों ने किया गैंगरेप, लड़की को चलती बस के आगे फेंका
अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Fri, 25 Oct 2013 11:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ में दिल दहला देने वाला गैंगरेप का एक मामला समने आया है। दो युवकों ने दो बहनों को अगवा कर एक से गैंगरेप किया और फिर दोनों को चलती बस के सामने फेंक दिया।
विज्ञापन
गैंगरेप पीड़ित लड़की की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बहन को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गैंगरेप और हत्या के मामले को एक्सीडेंट के तहत दर्ज कर दिया।
विज्ञापन
घरवालों ने जब इसकी शिकायत एसएसपी धर्मवीर यादव से की तो उन्होंने इस मामले को दुष्कर्म और हत्या के तहत दर्ज करने का निर्देश दिया।
तमंचा दिखाकर किया अगवा
आजाद हिंद नगर कॉलोनी निवासी एक दलित व्यक्ति मजदूरी करता है। 19 अक्टूबर की शाम करीब सात बजे उसकी दोनों बेटियां (क्रमश:18 व 14 वर्ष) जीटी रोड स्थित मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गई थीं।
विज्ञापन
तभी रास्ते में दो दबंगों ने उन्हें अगवा कर लिया और अंधेरे में एकांत स्थान पर ले जाकर बड़ी बहन से दोनों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद तमंचा दिखाकर धमकाया।
दबंग, दोनों बहनों को छर्रा अड्डा पुल पर ले गए और बस के सामने धक्का दे दिया। उस समय लोगों ने समझा कि दोनों लड़कियां बस की चपेट में आ गई हैं। दोनों को मेडिकल ले जाया गया, जहां बड़ी बहन की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात रोडवेज चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
'कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता'
पांच दिन बाद जब बुधवार को छोटी बहन को होश आया तो उसने परिवार को पूरा घटनाक्रम बताया। परिजन उसे गांधी पार्क थाने लेकर गए, लेकिन पुलिस ने उनकी बात सुनने से इनकार कर दिया। कहा कि जिन युवकों को वह आरोपी बना रही है, उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
पुलिस ने महज एक्सीडेंट का केस दर्ज कर मामले से पल्ला झाड़ लिया। गुरुवार को पीडितों ने एसएसपी से पूरे मामले की शिकायत की तो वह दंग रह गए। एसएसपी ने एक्सीडेंट का मामला दुष्कर्म और हत्या के मामले में बदलने के निर्देश एसओ को दिए।