दूसरे समुदाय में शादी पर बहन को मारी गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ जिले के सिवाया गांव में मंगलवार दोपहर एक महिला को घर में घुसकर उसके दो भाइयों ने गोली मार दी। महिला ने चार साल पहले घर से भागकर दूसरे समुदाय के युवक से शादी कर ली थी। धर्म परिवर्तन करके वह साथ में रह रही थी। घर वाले उसके इस फैसले से नाराज थे।
इसी के चलते महिला के दो भाई अपने एक साथी के साथ घर पहुंचे और वारदात को अंजाम दिया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सनसनीखेज वारदात से गांव में तनाव का माहौल है।
सिवाया गांव निवासी अलीशेर की बेटी फुरकानी ने 23 अप्रैल 2010 को घर से भागकर पड़ोसी रविंद्र कुमार से शादी कर ली थी। धर्म परिवर्तन कर उसने अपना नाम नीशू रख लिया। इसके बाद से दोनों परिवार में मतभेद रहने लगा। इसके चलते रविंद्र और नीशू चार साल तक सहारनपुर, देवबंद, मुजफ्फरनगर में ठहरे थे। दो महीने पहले ही दंपति सिवाया में आकर रहने लगा।
आरोपियों को तलाश रही है पुलिस
वारदात के समय नीशू उसकी जेठानी ज्योति और ससुर राजाराम ही घर पर थे। आरोप है कि नीशू के भाई निजाम, फुरकान और उनका दोस्त शाहिद उसके घर पहुंचे।
उसने नीशू से पानी मांगा और पीते ही उसकी कनपटी पर सटाकर तमंचे से गोली मार दी। लहूलुहान ज्योति और राजाराम ने शोर मचाया तो हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
घटना की सूचना पर इंस्पेक्टर दौराला जनक सिंह पुंडीर और सीओ दौराला बृजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। राजाराम ने गोली महिला के भाई द्वारा चलाने का आरोप लगाया है।
तीनों आरोपियों के खिलाफ दौराला थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन सुराग नहीं लगा।