फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   two brothers murdered in faridpur

छेड़छाड़ के विरोध पर भाइयों को काट डाला

Sun, 24 Aug 2014 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदपुर (बरेली)
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदपुर (बरेली) Updated Sun, 24 Aug 2014 10:24 AM IST
विज्ञापन
two brothers murdered in faridpur

उत्तर प्रदेश में शोहदों को कानून का कोई खौफ नहीं है। शनिवार तड़के जिले के एक गांव करपिया में डेढ़ साल पहले बहन के संग छेड़छाड़ का विरोध करने की सजा दो सगे भाइयों को जान देकर चुकानी पड़ी। छत पर सोते समय धारदार हथियार से दोनों को काट डाला गया।

विज्ञापन


मामले में पुलिस ने लड़की से छेड़छाड़ करने वाले पड़ोसी के पुत्र समेत उसके परिवार के चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। गांव में तनाव के मद्देनजर पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


कोतवाली फरीदपुर के एक गांव निवासी की बेटी पिछले वर्ष 28 फरवरी को घर के पीछे सरकारी नल पर पानी भरने गई थी। इस बीच गांव के ही श्रीपाल के पुत्र अनिल ने उससे छेड़खानी शुरू कर दी। मामले में युवती की मां के शोर मचाने पर अनिल वहां से भाग गया। बाद में शिकायत पर उसके पिता ने चुपके से उसे गांव से कहीं बाहर भेज दिया था तब से अनिल गांव में नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात में दोनों भाइयों की हत्या

two brothers murdered in faridpur

बताते हैं कि युवती के दोनों भाई श्रीपाल को धमकी देते रहे कि अनिल के गांव लौटने पर उसे सबक सिखाएंगे। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में एक महीने पहले में भी कहासुनी हुई थी। इस पर श्रीपाल गांव छोड़कर अपनी ससुराल ग्राम जरगंवा जिला शाहजहांपुर चला गया था तब से श्रीपाल का घर खाली पड़ा हुआ है।

शनिवार को युवती के घर लिंटर पड़ना था। इसके लिए उसके दोनों भाइयों ने शुक्रवार को दिनभर काम करने बाद रात करीब 12 बजे खाना खाकर छत पर सो गए। रात में दोनों की धारदार हथियारों से दोनों की हत्या कर दी गई। सुबह दोनों बेटे जब छत से नीचे नहीं आए तो उनके पिता ने उन्हें आवाज दी। जवाब न मिलने पर जब वह सीढ़ी लगाकर छत पर गए तो देखा कि दोनों बेटों की खून से लथपथ लाश पड़ी थीं।

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जेपी तिवारी, सीओ मनोज पांडेय और एसपी देहात बृजेश श्रीवास्तव फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। एसपी देहात ने मृतकों के परिवार वालों से जानकारी ली। मामले में चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने गांव के ही हरीशचंद्र और मुकेश समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया जबकि श्रीपाल, कुंवरपाल और अनिल की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed