सुंदर लड़की ने शराब पिलाकर चुरा लिए अंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रग्स देकर टीवी एक्टर के अंडकोष गायब करने वाली लड़की और उसके गैंग के साथियों की तलाश में रूस की पुलिस जुटी हुई है। पीड़ित एक्टर घटना वाली शाम एक बार में गए हुए थे।
पुलिस के अनुसार, 30 वर्षीय दमित्री निकोलेव मॉस्को के एक छोटे थिएटर में अपनी परफॉर्मेंस खत्म करके बार पहुंचे। वहां उन्होंने एक सुंदर लड़की के साथ बैठकर ड्रिंक ली थी।
एक्टर को अपनी सुंदरता से रिझाते हुए युवती ने अपने कमरे में चलने को कहा। शादीशुदा होने के बाद भी एक्टर ने उसका प्रस्ताव मान लिया और उसके साथ चले गए। कमरे में पहुंचने के बाद दोनों ने एक दूसरे को चूमा और शराब पीना शुरु कर दिया।
नीद खुली तो उड़े होश, गायब थे अंग
डेली मेल के अनुसार, शराब पीने के बाद एक्टर के साथ क्या हुआ उन्हें खुद भी याद नहीं। अगले दिन उनकी नींद खुली तो वह बस स्टॉप पर पड़े थे। उनके प्राइवेट पार्ट में दर्द था और ट्राउजर खून से रंगा हुआ था।
दर्द से कराहते हुए वह फौरन हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उन्हें बताया गया कि उनके अंडकोष गायब हैं और यह काम किसी मेडिकल एक्सपर्ट के जरिए किया गया है। पुलिस के अनुसार, डॉक्टरों ने कहा कि एक्टर का ऑपरेशन बेहद सावधानी एवं शातिर ढंग से हुआ है।
उन्होंने आशंका जताई कि बियर में कोई ऐसा ड्रग मिलाया गया था जिसका असर काफी देर तक होता है। पुलिस ने यह भी आशंका जताई कि जिस गैंग ने यह कारनामा किया है वह मानव अंगों की कालाबाजारी कर रहा है। पीड़ित अभिनेता अपनी पत्नी से घटना का जिक्र करते हुए बेहद शर्मसार था।