{"_id":"4fce055438f0ef2e4cb132b26de9c941","slug":"triple-murder-mystery-in-bulandshahar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा विधायक के भाई को मारना चाहते थे हत्यारे!","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
बसपा विधायक के भाई को मारना चाहते थे हत्यारे!
अमर उजाला, खुर्जा
Updated Thu, 19 Dec 2013 07:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा नेता के वलीमा में मंगलवार रात तीन लोगों की हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस उलझती नजर आ रही है।
विज्ञापन
पुलिस की अभी तक की जांच में असद मर्डर मिस्ट्री की कहानी बसपा विधायक के भाई की लग्जरी कार के इर्दगिर्द घूम रही है। पुलिस की मानें तो बदमाशों के निशाने पर मृतक असद नहीं, बल्कि वलीमे में शामिल होने आए विधायक के भाई या कोई अन्य हाई प्रोफाइल व्यक्ति था।
सीओ शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार रात वारदात से चंद मिनट पहले बसपा विधायक हाजी अलीम का भाई यूनुस समेत कई हाई प्रोफाइल लोग वलीमे में पहुचे थे।
विज्ञापन
वारदात के वक्त बसपा विधायक के भाई की लग्जरी कार बैंक्वेट हॉल के गेट पर थी और असद का मर्डर भी विधायक के भाई की लग्जरी कार के आसपास हुआ।
कोई और था निशाने पर
आशंका है कि बदमाशों के निशाने पर विधायक का भाई हाजी यूनुस समेत अन्य कोई हाई प्रोफाइल व्यक्ति था। वहीं सीओ शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि तफ्तीश आगे बढ़ाने के लिए बुधवार को बुलंदशहर के बसपा विधायक हाजी अलीम को खुर्जा कोतवाली बुलाकर जानकारी जुटाई गई।
विज्ञापन
घायल बदमाश ने भी तोड़ा दम
सपा नेता बिल्लू चौधरी के वलीमे में लोगों की पिटाई से घायल हुए दूसरे बदमाश की भी अस्पताल में मौत हो गई है। बदमाश की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
जबकि घटना वाली रात मारे गए बदमाश की पहचान अलीगढ़ के सिविल लाइन थाना अंतर्गत दूधूपुर निवासी मोहम्मद उमर के रूप में हुई है। उमर के पर्स उसे उसका ड्राइविंग लाइसेंस पटना बिहार के पते का मिला है।
घटनास्थल से पुलिस को 315 बोर के सात कारतूस, एक बाइक, डिग्गी से कई नंबर प्लेट मिली हैं। पुलिस अब मोहम्मद उमर का पटना कनेक्शन भरी खंगाल रही है।
उमर पर अलीगढ़ में पांच हजार का इनाम घोषित है। उस पर बदायूं, नोएडा, अलीगढ़, बुलंदशहर में लूट, डकैती के 19 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उमर की मां को बुला कर शिनाख्त कराई है।
चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मृतक हाजी असद के भाई ने देर रात मारे गए दोनों बदमाशों और दो अज्ञात समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
मंगलवार देर रात पोस्टमार्टम के बाद बुधवार सुबह परिजनों ने शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। हत्याकांड ने जहां सपा नेता के परिवार में शादी की खुशियां गमगीन हो गई हैं वहीं मृतक असद के परिवार में कोहराम मचा है।