{"_id":"29f18756388ce4737f70976bc581f4a3","slug":"traffic-police-inspector-killed-in-road-rage-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नो एंट्री में घुसे ट्रक ने दरोगा को कुचला","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
यूपी: नो एंट्री में घुसे ट्रक ने दरोगा को कुचला
ब्यूरो/अमर उजाला, फीरोजाबाद
Updated Wed, 07 Jan 2015 03:43 PM IST
विज्ञापन
यूपी के फीरोजाबाद में नो एंट्री जोन में घुसे ट्रक को रोकने पहुंचे ट्रैफिक पुलिस दरोगा को कुचलते हुए ड्राइवर भाग निकला। इस सनसनीखेज वारदात के सामने आने से पुलिस मुहकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
घटना जिले के थाना रसूलपुर के आसबाद चौराहे पर हुई। सुबह एक ट्रक नो एंट्री में घुसा तो दरोगा ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन ट्रक ड्राइवर ने ऐन वक्त पर स्पीड बढ़ाई और दरोगा को कुचलते हुए मौके से भागने लगा।
विज्ञापन
हालांकि सूचना मिलते ही दूसरे सिपाही अलर्ट हो गए और आरोपी ड्राइवर को पकड़ लिया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
उधर, कासगंज के सहावर थाना क्षेत्र में रोडवेज में कार्यरत परिचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक मनोज (27) संविदा पर नौकरी करता था। इस मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन