फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Top British diplomat in Bali had sleazy phone sex with suspected drugs kingpin

ड्रग माफिया से फोन पर अंतरंग बातें करते पकड़ी गई ब्रिटेन की राजदूत

Mon, 08 Jun 2015 10:44 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 08 Jun 2015 10:44 AM IST
विज्ञापन
Top British diplomat in Bali had sleazy phone sex with suspected drugs kingpin

बाली में तैनात रहीं ब्रिटिश राजनायिक महिला पर एक कुख्यात ड्रग माफिया फोन पर रंगीन बातें करने का आरोप लगा है। आरोप यह भी है कि इस महिला राजनायिक ने ड्रग माफिया से फोन में उत्तेजक और कामुक बातें भी की है।

विज्ञापन


डेली मेल के अनुसार, बाली में तैनात ब्रिटेन की विवाहित राजनयिक अलिस हरहप ने एक संदिग्ध ड्रग माफिया से फोन सेक्स किया और उससे वादा किया कि वह अधिकारियों से कु्छ बहाना करके उससे जेल में मिलने आएगी। उसने अपने सहयोगियों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उससे साथ काम करने वाले कार्यालय के लोग और समाजिक कार्यकर्ता मूर्ख हैं।
विज्ञापन


लेकिन राजनायिक के लिए सबसे मुसीबत की बात ये है कि पूर्व उप राजनायिक अलिस हरहप और कुख्या ड्रग माफिया जुलियन पोंडर के साथ हुई बातचीत दुतावास की ओर से चोरी से रिकॉर्ड कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोन पर क्या-क्या बात हुई, खुली पोल

Top British diplomat in Bali had sleazy phone sex with suspected drugs kingpin

बाली में स्थित दुतावास की ओर से खुलासा किया गया है कि एलिस ड्रग माफिया से ऐसी बातें करती थी जिससे उनकी राजनायिक क्षमताओं पर सवाल खड़ा होता है। आरोप है कि राजनायिक ड्रग माफिया से दूतावास की व्यवसायिक बातें और प्लानिंग तक बता देत थीं।

एलिस पांडर से अपनी व्यक्तिगत आर्थ‌िक स्थिति के बारे में भी बता देती थीं। बताया जा रहा है कि ड्रग माफिया को बाली में छह साल के लिए जेल हुई थी। इस दौरान एलिस पांडर से सप्ताह में दो बार मिलती थी और घंटो उसके बैरक में गुजारती थी।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि एलिस पांडर से अपने ऑफिस के फोन से और घर से फोन से कई- कई घंटे लगातार बात करती थी। वहीं पांडर ‌एलिस से कहा करता कि वह उसकी फांसी की सजा माफ कराने के लिए और जेल से छुड़ाने के लिए प्रयास करे। इसके ‌अलावा भी एलिस पांडर से अपनी कामेच्छा और सेक्स के बारे में बाते करती थीं वो काफी हैरान करने वाली हैं।

एलिस को पसंद था यौन संबंधों की बातें करना

Top British diplomat in Bali had sleazy phone sex with suspected drugs kingpin

पांडर से तमाम बातें करने में एलिस को सबसे ज्यादा कामुक बातें करना पसंद था। इस दौरान पांडर और एलिस एक दूसरे को फोन पर किस करते थे। वह पांडर से फोन सेक्स भी करती थी।

हालांकि इस टेप को लेकर एलिस ने कहा कि है कि उसके बारे में अफवाह फैलाई जा रही है उसने पांडर से ऐसी बातें कभी नहीं की। वहीं जांच एजेंसियों ने राजनायिक एलिस की रिकॉर्डिंग को वास्तविक बताया है।

इस टेप से एलिस और पांडर की बीच हुई बेहद अंतरंग बातों का भंडाफोड़ हो गया है। साथ इस टेप के जरिए यह भी कहा जा रहा है ड्रग माफिया को महिलाओं से बातें करना काफी ज्यादा पसंद था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed