फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   thugs fired on armyman and looted in farrukhabad

फौजी को दिनदहाड़े मारी गोली, लूटे 5.70 लाख

Fri, 04 Dec 2015 11:53 AM IST
Updated Fri, 04 Dec 2015 11:53 AM IST
विज्ञापन
thugs fired on armyman and looted in farrukhabad

उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के एक गांव में बदमाशों ने दिनदहाड़े फौजी को गोली मारकर 5.70 लाख रुपये लूट लिए। वह पत्नी और रिश्तेदार के साथ खरीदी गई जमीन का भुगतान करने बाइक से जा रहा था।

विज्ञापन


फायर होते ही रिश्तेदार मौके से भाग निकला। पुलिस ने शक के आधार पर एक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने दावा किया कि सुराग लग गया है, जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


थाना कमालगंज के गांव बसा नगला निवासी सौरभ राठौर सेना में हवलदार के पद पर जम्मूकश्मीर में तैनात है। वह फतेहगढ़ कैंट के सरकारी आवास में परिवार के साथ रहता है। सौरभ इन दिनों छुट्टी आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को पत्नी नीरज और रिश्तेदार सुशील सिंह के साथ मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव कुइंयाबूट में खरीदी जमीन का 5.70 लाख रुपये देने के लिए बाइक से जा रहे थे। बाइक सुशील सिंह चला रहा था।

अस्पताल में भर्ती है फौजी

thugs fired on armyman and looted in farrukhabad

थाना मऊदरवाजा के गांव नगला खैरबंद के पास बाइक सवार तीन लुटेरों ने फायर झोंक दिए, एक गोली सौरभ के हाथ तो दूसरी गोली बाएं कंधे में लगी। बाइक गिरते ही रिश्तेदार सुशील भाग निकला।

लुटेरे, फौजी की पत्नी नीरज के हाथों से नोटों भरा थैला लूट कर फरार हो गए। पत्नी के शोर मचाने पर खैरबंद के अमित वर्मा ने घायल को बाइक पर बैठा लिया, तभी रिश्तेदार सुशील लौट आया और घायल को सेना के अस्पताल में भर्ती कराया।

सूचना पर एएसपी रामभवन चौरसिया, सीओ सिटी जोगेश कुमार, एसओ सुनील यादव फोर्स के साथ पहुंचे। पत्नी ने बताया कि बैग में 5.70 लाख रुपये और जरूरी कागजात रखे हुए थे। फौजी की पत्नी नीरज ने रिश्तेदार सुशील सिंह और उसके परिचित मुकेश शाक्य, नीरज शाक्य के खिलाफ शक के आधार पर मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने अस्पताल से ही सुशील को हिरासत में ले लिया। उधर, पुलिस ने घटना के चंद घंटो में ही एक युवक को हिरासत में लिया है। सीओ सिटी योगेश कुमार ने बताया कि घटना का सुराग लग गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार लुटेरे आसपास के थाना क्षेत्र के है। इसके बाद पुलिस ने रिश्तेदार को छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed