अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के बहादुरगढ़ में कुश्ती में तीन बार के जूनियर वर्ल्ड चैंपियन और वर्तमान में रेलवे में टीसी के पद पर कार्यरत छारा निवासी पहलवान की नृशंस हत्या कर दी गई है। उसके शरीर और चेहरे पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया है।
शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए उसे मिट्टी में दबा दिया गया। घटना की सूचना पर डीएसपी सुमित कुमार, थाना शहर प्रभारी अजय धनखड़, अपराध शाखा प्रभारी सहित काफी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और एफएसएल की टीम को बुलाकर शव को मिट्टी से बाहर निकलवाया।
शव के चेहरे और संवेदनशील अंगों पर भी चोटों के निशान हैं। घटना स्थल के पास से दारू की बोतल बरामद हुई है। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि घटना को किसी जानकार ने ही अंजाम दिया है।
बाइक के साथ मिट्टी में दबाया था शव
गांव छारा के मूल निवासी और फिलहाल छोटूराम पार्क कॉलोनी में रहने वाले इंद्रजीत (40) उर्फ लीला पहलवान बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर टीसी के पद पर कार्यरत था। शनिवार देर शाम वह अपने बेटे को रेलवे रोड स्थित स्टेडियम से उसे घर के पास छोड़कर किसी परिचित से मिलने चला गया।
जब देर रात तक वह नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उसके फोन पर भी संपर्क किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। रविवार सुबह उसकी स्प्लेंडर बाइक झज्जर रोड स्थित एक स्कूल के सामने खाली गहरे प्लॉट में नाले के साथ थोड़ी सी मिट्टी में दबी मिली।
एक बार तो बाइक को देखकर सड़क दुर्घटना का मामला प्रतीत हुआ, लेकिन जैसे ही पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया तो इंद्रजीत का शव बाइक से कुछ ही फुट दूर मिट्टी में दबा मिला।
चेहरा पूरी तरह कुचला हुआ
फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम के मौके पर आने के बाद पुलिस ने शव को मिट्टी से बाहर निकाला तो उसकी पहचान इंद्रजीत उर्फ लीला पहलवान के रूप में हुई। बाद में उसके परिवार के सदस्यों को भी घटना से अवगत कराया गया। शव की हालत देखकर लगता था कि इंद्रजीत के चेहरे पर भारी वस्तुओं से वार किया गया गया था।
उसका चेहरा सही तरह से पहचाना तक नहीं जा रहा था। मौके पर पुलिस को काफी दूर तक खून के निशान भी मिले हैं। इंद्रजीत के दो बच्चे हैं। एक लड़का और लड़की।
क्षेत्र का जाना-माना पहलवान होने के चलते जिस किसी को भी उसकी हत्या की सूचना मिली तो वह घटनास्थल पर जाता दिखाई दिया। डीएसपी सुमित कुमार का कहना है कि पुलिस विभिन्न मसलों पर जांच कर रही है। रात में वह किसके यहां गया, इसकी भी जांच की जा रही है। हालांकि परिजनों ने किसी प्रकार की दुश्मनी से इंकार किया है।