दलितों ने की फायरिंग तो दबंगों ने तीन को ट्रैक्टर से कुचला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के नागपुर जिले में ढांगावास गांव और उसके आस-पास के सैकड़ों दलित दहशत में हैं क्योंकि गुरुवार को यहां के दबंग जाटों ने तीन दलितों को ट्रैक्टर से कुचल दिया और कई अन्य को ट्रैक्टर से रौंदकर घायल कर दिया है। इससे पहले दलितों ने जाटों पर फायरिंग की जिसमें एक शख्स की मौत हो गई।
इस खूनी संघर्ष में इलाके में दहशत फैल गई है। जाटों और दलितों के बीच यह संघर्ष पीड़ियों पुराने जमीन विवाद को लेकर हुआ है। शुक्रवार को कई दलित परिवारों ने अपनी जान बचाने के लिए गांव छोड़कर चले गए हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, ढांगावास राज्य की राजधानी से करीब 250 किमी की दूरी पर स्थित है जहां मौके पर भारी फोर्स तैनात कर दी गई् है ताकि जिनकी हत्या हुई शांतिपूर्वक उनका अंतिम संस्कार किया जा सके। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
बताया जा रहा है कि इस खूनी संघर्ष में कई दलित महिलाओं के साथ अत्याचार भी हुआ है जो अस्पताल में भर्ती हैं।
पंचायत के लिए बुलाया तो मारी गोली
जाटों और दलितों के बीच चल रहा यह संघर्ष बरसों पुराने 20 हेक्टेयर जमीन को लेकर है। दलित परिवार इस जमीन को अपनी बता रहे हैं जबकि जाट परिवार इस जमीन को अपनी बता रहे और यह मामला कोर्ट में भी पिछले चार साल से चल रहा है।
गुरुवार को ढांगावास के जाटों ने एक पंचायत रखी जिसमें दलित परिवारों रत्तराम मेघवाल और गुटाराम मेघवाल और खेमनराम मेघवाल को भी बुलाने का विचार किया गया। जाटों ने दो लोगों को भेजकर दलितों को बुलाने के लिए भेजा तो दलितों ने अपने ऊपर हमला समझकर उन लोगों पर फायर कर दी जिससे जाट समुदाय के एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
दलितों की इस फायरिंग से गुस्साए जाटों ने दलितों पर हमला बोल दिया और तीन को ट्रैक्टर से कुचल दिया। बताया कि जा रहा है कि तीन दलित तब कुचल गए जब हमलावर जाट भाग रहे दलितों को ट्रैक्टर से पकड़ने की कोशिश कर रहे थे।