चोरों ने काटा एटीएम का कैश बॉक्स, मिला खाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के अछनेरा, रायेभा में एटीएम का कैश बॉक्स चोर काटकर ले गए। लेकिन चोरों को एटीएम से कैश नहीं मिला। एटीएम लगाने वाली कंपनी इंडिया नंबर वन के अधिकारियों सूचना मिलने पर इस बारे में पुलिस को शिकायत दी है।
गुरुवार की रात अछनेरा में लगे इंडिया वन कंपनी के एटीएम को लूट ले गए। चोरों ने गैस कटर से एटीएम का कैश बॉक्स ले भागे, लेकिन उन्हें एक भी रुपया नहीं मिला। शुक्रवार की सुबह मामले का पता चला तो इस बारे में पुलिस को सूचित किया गया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने एटीएम रूम में लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है और उसके जरिए चोरों को पहचानने का प्रयास कर रही है।
दो अक्टूबर को डाले गए थे दो लाख रुपए
एटीएम कंपनी इंडिया नंबर वन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि एटीएम में दो अक्टूबर को दो लाख रुपए डाले गए थे। उन्होंने बताया कि चोरी के दिन यानी गुरुवार को एटीएम से कैश निकलना बंद हो गया था।
खास बात यह है कि बदमाशों ने इस घटना को जब अंजाम दिया तब एटीएम मशीन में कैश नहीं था। इससे पहले सदर थाना क्षेत्र में भी एटीएम काटने की घटना हुई थी। शहर में एटीएम लूटने की ये दूसरी घटना है।
पुलिस अब मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोरों का सुराग लगा रही है।