फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   thief killed infant in moradabad

चोर नहीं दरिंदे! पैरों तले कुचल डाला नवजात

Tue, 10 Dec 2013 12:28 PM IST
अमर उजाला, मुरादाबाद
अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Tue, 10 Dec 2013 12:28 PM IST
विज्ञापन
thief killed infant in moradabad

एक लोहा व्यापारी के घर चोरी करने आए कुछ बदमाश उस समय दरिंदगी पर उतर आए, जब उस परिवार की एक महिला ने अलमारी की चाबी देने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


इस पर एक बदमाश ने मां के आंखों के सामने ही उसके 15 दिन के बेटे को पैरों से कुचल कर मार डाला। नवजात का कत्ल करने के बाद दस सशस्त्र बदमाशों ने तीन लाख रुपए का माल लूट लिया।
विज्ञापन


यह रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात रविवार रात मुरादाबाद जिले के मूंढापांडे के मिलक बूजपुर आशा गांव में हुई। पुलिस के खिलाफ भड़के लोगों ने शव रखकर दलपतपुर-भोजपुर मार्ग ढाई घंटे तक जाम लगाकर नारेबाजी की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम तक नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले खूब लूटपाट की
बदमाश मिलक बूजपुर आशा गांव में रविवार रात साढ़े 11 बजे लोहा व्यापारी छुन्नू मिस्त्री के घर में घुस गए। दो बदमाश गेट के पास सो रहे छुन्नू के सिरहाने खड़े हो गए जबकि बाकी घर के भीतर चले गए। छुन्नू का तीस वर्षीय बेटा मतलूब बरामदे में टीवी देख रहा था जबकि बाकी परिवार सो रहा था।

बदमाशों ने सबसे पहले मतलूब को घेरा और उसके हाथ पैर बांधकर चारपाई पर डाल दिया। इसके बाद बगल की चारपाई पर सो रही मतलूब की मां जरीना से कुंडल उतरवा लिए। मतलूब के कमरे से एक लाख की नगदी, 80 हजार के जेवर लूट लिए।

पैरों तले कुचल दिया मासूम

दो बदमाश छोटे भाई जुल्फिकार के कमरे में भी घुसे। जुल्फिकार डेढ़ माह से सऊदी अरब में है। उसकी पत्नी शमीमा को जगाकर तमंचा तान दिया। अलमारी की चाबी मांगी। जब शमीमा ने इनकार किया तो एक बदमाश ने शमीमा के बगल में सो रहे उसके पंद्रह दिन के बच्चे अयान को पैरों तले कुचल दिया। उसके मुंह से खून निकला और उसकी मौत हो गई।


बदमाशों ने शमीमा के दूसरे बेटे फरहान को भी जान से मारने की धमकी दी। दूसरे बेटे की जान बचाने के लिए शमीमा ने बदमाशों को चाबी दे दी। तीन बदमाशों ने मतलूब के जरिए बड़े भाई मकबूल का भी कमरा खुलवाया और सभी को गन प्वाइंट पर ले लिया। लूटपाट शुरू कर दी। मकबूल की गर्भवती पत्नी शादिया पर भी पैर रखा और जेवरात छीन लिए। पूरे घर से करीब तीन लाख का माल समेट लिया।

इलाके में गुस्सा भड़का
पीड़ितों के मुताबिक रात में पुलिस को घटना की जानकारी दी गई मगर कोई नहीं पहुंचा। सुबह पुलिस के खिलाफ लोगों का गुस्सा भड़क उठा। जाम लगाकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम कराए बगैर की परिवार वालों को दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed