फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   thief dodged police with threat of aids infection

एड्स से पुलिस को डराने वाला चोर आया गिरफ्त में

Tue, 03 Sep 2013 06:26 PM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Tue, 03 Sep 2013 06:26 PM IST
विज्ञापन
thief dodged police with threat of aids infection

दिल्ली में एक चोर पुलिस को दांत काटने की धमकी देकर फरार हो जाता था। पुलिस उसे पकड़कर भी पकड़ नहीं पाती थी। कितनी ही चोरियां कर वह आजाद घूम रहा था।

विज्ञापन


दरअसल आरोपी एक गाड़ी चोर है और वह एचआईवी पॉजिटिव है। वह जब भी पुलिस की पकड़ में आता था तो उन्हें अपने एचआईवी पॉजिटिव होने का प्रमाण पत्र दिखाता और दांत काटकर संक्रमित करने की धमकी देकर भाग जाता था। पुलिसकर्मियों को भी उसे छोड़ना पड़ता था।
विज्ञापन


आखिरकार पिछले महीने पुलिस को कामयाबी मिली ही गई और यह अनोखा चोर उनके कब्जे में आ गया। चोर को उसके एक दोस्त के साथ मेरठ जाते हुए पकड़ा गया।

आरोपी पर गाड़ी चुराने और लूट के 50 मामले दर्ज हैं। दोनों चोर 50 साल के हैं और दक्षिणी दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके के निवासी हैं।

इस चोर की गिरफ्तारी अगस्त में तब हुई जब उसने एक जीपीएस ट्रेकिंग सिस्टम लगी हुई कार चुराई।

दक्षिणी दिल्ली के साकेत में रहने वाली एक महिला ने तीन अगस्त को अपनी सेंट्रो कार चोरी होने की खबर पुलिस को दी।

तब पुलिस की एक टीम उनकी कार ढूंढने में जुट गई। चोरी हुई कार में जीपीएस ट्रैकर लगा था और महिला के फोन की मदद से पता लगा कि कार कौशांबी, गाजियाबाद में खड़ी है।a
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन जब तक पुलिस वहां पहुंची तो आरोपी कार लेकर मेरठ की तरफ निकल चुके थे। पुलिस ने उनका पीछा किया और गाजियाबाद पार करते ही उन्हें रोक लिया।

पुलिस ने कार को घेरा और चोर को बाहर आने के लिए कहा। तब चोर ने पुरानी तरकीब अपनाते हुए दांत काटने की धमकी दी। लेकिन महिला ने किसी तरह चोर का ध्यान भटकाया और पुलिसकर्मियों ने पीछे से चोर के चेहरे पर तौलिया डालकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक इस चोर के पकड़े जाने के बाद 22 वाहन चोरी के मामले सुलझ गए हैं। उसके पास से चार कार और दो बाइक बरामद की गई हैं। इस चोर को जेल में अलग सेल में रखा गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed