{"_id":"e82ada6e49b63340570639b8ff6d68b4","slug":"the-son-of-murdered-mother","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवस की खातिर सगी मां को मार डाला ","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
हवस की खातिर सगी मां को मार डाला
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 06 Mar 2014 11:46 AM IST
विज्ञापन
यह कहानी है एक ऐसे कलयुगी बेटे की, जिसने अपने हवस की खातिर अपनी सगी मां को मार डाला। घटना गाजियाबाद के लोनी की है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक अवैध संबंधों का विरोध करने पर कलयुगी बेटे ने मां के सिर पर डंडा मारकर हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गौरतलब है कि लोनी के गौरी पट्टी मोहल्ला निवासी खुर्शीदा 65 पत्नी मुन्ना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका की बेटी नगीना ने मां की मौत गिरने की वजह से होना बताकर कानूनी कार्रवाई से इंकार किया था।
विज्ञापन
पढ़ेः ब्वायफ्रेंड से मिलने जा रही थी, पहुंच गई कोठे पर
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण सिर पर चोट लगना आया है। मृतका के पति मुन्ना ने पुत्र अनवार पर पत्नी के सिर पर डंडा मारकर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
मुन्ना ने बताया कि अनवार के छोटे बेटे की पत्नी से अवैध संबंध थे, जिसका खुर्शीदा विरोध करती रहती थी। इसी के चलते उसने मां की हत्या कर दी।