{"_id":"da1900e2acf74d0cd8c1993552b86c42","slug":"the-marriage-with-the-victim-accused-of-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिससे किया बलात्कार, करनी पड़ी उसी से शादी","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
जिससे किया बलात्कार, करनी पड़ी उसी से शादी
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
Updated Thu, 29 May 2014 04:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग के साथ दुराचार करने के एक मामले में अदालत ने आरोपी युवक को दोषी करार मानते हुए दो हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
दो कहानियां: प्यार के बदले मिली सजा-ए-मौत
पीड़िता के साथ आरोपी युवक ने शादी कर ली है। इसी के मद्देनजर एडीजे संगीता राय की अदालत ने आरोपी युवक को धारा 363 में दोषी करार देते हुए अंडर गोन (जेल में बिताया गया समय को ही सजा मानते हुए) करते हुए दो हजार रुपये जुर्माने की सजा दी है।
हैवान भाई, लूटना चाहता था बहन की इज्जत
मामले के अनुसार गांव नानुआना में तीन अप्रैल 2012 को सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा दसवीं की छात्रा के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया था।
मर्जी से की शादी तो चौराहे पर हुआ कत्ल
रानियां पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल व बयान दर्ज करके आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार का केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी युवक ने पीड़िता के साथ शादी कर ली।
विज्ञापन
बलात्कार किया और जहर देकर मार डाला
बुधवार को युवती शादी के जोडे़ में अदालत पहुंची। न्यायाधीश संगीता राय ने तमाम पहलुओं पर गौर करते हुए आरोपी युवक को अंडरगोन करते हुए दो हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन
अदालत ने आरोपी द्वारा जेल में बिताए गए दिनों को सजा मानकर उसे अर्थदंड लगाकर छोड़ दिया।