फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   The girl's body was thrown into the well after rape

दुष्कर्म के बाद भी संघर्ष करती रही वो, गला घोंटकर कुएं में फेंकी लाश

Sun, 19 Apr 2015 03:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Sun, 19 Apr 2015 03:25 PM IST
विज्ञापन
The girl's body was thrown into the well after rape

नवाबगंज के गांव चमरूआ मुझैना में शनिवार सुबह एक लड़की का शव कुएं में पड़ा मिला। दो सौ मीटर दूर पेड़ के नीचे उसका दुपट्टा पड़ा होने और घसीटे जाने के निशान से अनुमान लगाया जा रहा है कि दुष्कर्म के बाद उसी के दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या करके उसके शव को घसीटते हुए ले जाकर कुएं में फेंका गया होगा।

विज्ञापन


शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। थाना नवाबगंज के गांव चमरूआ मुझैना निवासी धर्मपाल शनिवार सुबह सात बजे अपने खेत पर सिंचाई के लिए इंजन लेकर गया था। इंजन का पाइप कुएं में डालने के लिए जैसे ही उसने झांका तो उसमें किशोरी का शव उतरा रहा था। ये देख घबराए धर्मपाल ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


इस पर सीओ नवाबगंज नरेश कुमार और फील्ड यूनिट के एक्सपर्ट केपी सिंह आदि की टीम मौके पर पहुंची। किशोरी के शव को रस्सी से खींचकर कुएं से बाहर निकाला गया। वह नीले कलर का सलवार कुर्ता पहने थी और उसके चेहरे और माथे पर चोट के निशान थे। गले में गोल फंदे का निशान था जिससे साफ हुआ कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेड़ के नीचे मिला दुपट्टा, घसीटकर कुएं तक ले गए आरोपी!

The girl's body was thrown into the well after rape

फील्ड यूनिट ने और छानबीन की तो करीब दो सौ मीटर दूर नहर पार स्थित पेड़ के नीचे किशोरी का दुपट्टा पड़ा पाया गया। यहां उसे घसीटने के निशान बने थे।

इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया और उसकी के दुपट्टे से गला कसकर उसकी हत्या करने के बाद घसीटते हुए लाकर कुएं में फेंक दिया गया।

घसीटने से किशोरी की पीछे की साइड की खाल छिल गई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को न शव का पोस्टमार्टम हो पाया और न ही उसकी शिनाख्त हो पाई। शव मोर्चरी में रख दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed